Image

यमुना महोत्सव जुटी भारी भीड़

 


- सभी प्रचीन मंदिरों के ब्राह्मण, महंतों ने की यमुना मईया की आरती

-रिवर कनेक्ट का यमुना आरती पॉइंट पर एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन 


आगरा, 01 अप्रैल । सात वर्ष पूर्ण होने पर रिवर कनेक्ट ने यमुना आरती पॉइंट पर शुक्रवार को एक भव्य सांस्कृतिक आयोजन और विराट महा आरती के माध्यम से यमुना शुद्धिकरण के प्रयासों को धारदार और प्रभावी बनाने का संकल्प दोहराया। यमुना आरती एक अप्रैल 2015 से निरंतर जारी है। नित्य आरती सभा के माध्यम से शहर वासियों को यमुना नदी से जोड़ने का प्रयास अनवरत चल रहा है। 
आगरा वासी यमुना नदी की गौरवशाली इतिहास और संस्कृति परंपराओं को नजरअंदाज करने लगे थे। रिवर कनेक्ट कैंपिंग अभियान ने इन अमूल्य परंपराओं को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया। रिवर कनेक्ट कैंपिंग निरंतर मांग करता रहा है कि यमुना नदी में 12 महीने जल प्रभावित को हमारे हिस्से का पानी आगरा को मिले घाटों का जीवन उद्धार हो प्रदूषण गंदगी की सफाई हो नाले बंद किए जाएं।
इस अवसर पर मथुराधीश महंत नंदन श्रोत्रिय, यमुना आरती महंत जुगल श्रोत्रिय, डॉ. ऐके भट्टाचार्य. डॉ. देवाशीष भट्टाचार्य, शाहतोष गौतम, दिनेश शर्मा, राहुल, दीपक राजपूत, विशाल, गौरव राजावत, भरत शर्मा, प्रदीप खंडेलवाल, रोहित गुप्ता, शशिकांत उपाध्याय, जगन प्रसाद तेहरिया, दिलीप भारद्वाज, सुशील गोस्वामी, धर्मेंद्र, अभिनव भार्गव, शरद शर्मा, अजय,  सुनंदा भट्टाचार्य, अनीता पाठक, ममता गोयल, आशा चौहान, यामिनी मिश्रा,  पूर्णिमा, सोनिया, राधिका, सारिका आदि मौजूद रहे।

 विज्ञापन



Post a Comment

0 Comments