-आर्मी के रोहित को पुरुष वर्ग में और महिला वर्ग में स्टेडियम की आरती को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा,14 जुलाई। आर्मी इलेवन ने पुरुष वर्ग में और स्टेडियम इलेविन ने महिलाओं के वर्ग में देवीराम अग्रवाल स्मृति जिला सेवन-ए-साइड हाकी प्रतियोगिता का खिताब जीत लिया है। 
सदर बाजार स्थित एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर आगरा हॉकी संघ के  तत्वावधान  में खेली गई इस प्रतियोगिता का समापन व पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने किया। उन्होंने विजेता और उप विजेता टीमों को ट्राफियां प्रदान कीं। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में आर्मी के रोहित को और महिला वर्ग में स्टेडियम की आरती को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। 
पुरुषों के फाइनल मुकाबले में आर्मी इलेवन ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन करते हुए स्टेडियम इलेविन को 5-1 से हराया। आर्मी की ओर से शिवम राजा, बीजू, हरीश, मोहित और पप्पू ने गोल किए। स्टेडियम की ओर से अभिषेक ने 32वें मिनट में एकमात्र गोल किया। 
महिलाओं के फाइनल मुकाबले में स्टेडियम इलेविन ने बीडी जैन डिग्री कालेज की टीम को 3-2 से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से भूमि ने दसवें मिनट में पहला गोल कर खाता खोला। इसके बाद स्टेडियम की ही पूजा ने 14वें मिनट में और शिक्षा ने 21वें मिनट में एक-एक गोल करके अपनी टीम को तीन गोलों की बढ़त दिला दी। 
बीडी जैन की लड़कियों ने तीसरे और चौथे क्वार्टर में वापसी की। उसकी ओर से आरती ने 22वें और 38वें मिनट में लगातार दी गोल करके मैच को रोमांचक बना दिया। हालाकि इसके बाद कोई और गोल नहीं हुआ। मैचों के दौरान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, राष्ट्रीय खिलाड़ी ओम प्रकाश दुबे व अशोक ओझा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हेमलता काला, पूनम यादव, नरेंद्र सिंह यादव, बिल्लू चौहान, अशोक सिंह, डॉ. वदना अग्रवाल, अमरजीत सिंह, राकेश बेदी, शैलेष कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, शिखा झीगरन, अशोक शर्मा, नीलू दुबे, रमन दीक्षित, मलकीत सिंह, धर्मेंद्र बघेल,  डॉ. हरि सिंह यादव, डॉ सुनील कोहली आदि उपस्थित थे।
व्यवस्थाएं संजय तिवारी, डॉ. जयशंकर यादव, डॉ.. मीनाक्षी पोपली, प्रशांत शुक्ला, साधना गौतम, गिरीश चंद, सतीश चंद गोयल, उमेश चंद, संदीप अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, प्रद्युम्न अग्रवाल, कुणाल अग्रवाल, मनीषी गोयल, प्रीति, नीरू, रचना अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल, माधवी गोयल, नेहा श्रुति ने सम्भाली। समापन समारोह का संचालन रीनेश मित्तल ने किया।