👉देवेंद्र सिंघल अध्यक्ष, अनुराग गोयल महामंत्री और योगेश माहेश्वरी कोषाध्यक्ष बने
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 जुलाई । लोहार गली युवा व्यापार मंडल का गुरुवार को गठन किया गया। इसमें नई कार्यकारिणी के नामों की घोषणा की गई।
लोहार गली स्थित श्री राम प्लेस मार्केट में बैठक आयोजित हुई। इसमें नए पदाधिकारी घोषित किए गए। नवीन कार्यकारिणी में राम कुमार गोयल को संरक्षक, देवेंद्र सिंघल को अध्यक्ष, अनुराग गोयल को महामंत्री और योगेश माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में अमित गर्ग, बाल किशन, राजेश अरोड़ा, शुभम गर्ग, सुनील अग्रवाल, नीरज अग्रवाल, मनोज और दिलीप उपस्थित रहे।
सभी नए पदाधिकारियों ने व्यापारियों और जनहित में कार्य करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं के लिए हर स्तर तक लड़ाई लड़ी जाएगी। वरिष्ठ लोगों से निर्देशन लियायजाएगा, उन्हें सम्मान मिलेगा।


0 Comments