पूज्य सिंधी पंचायत में परमानंद आतवानी बने तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष

 


न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा, 01 नवंबर। पूज्य सिंधी पंचायत (कमला नगर) के चुनाव में परमानंद आतवानी को तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। अन्य पदाधिकारी भी चुने गए। 
कमला नगर एफ ब्लाक स्थित सिंधु भवन में सिंधी सेन्ट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष घनश्याम दास देवनानी के नेतृत्व में चुनाव हुए। आतवानी के अध्यक्ष चुने जाने के साथ ही रमेश कल्याणी उपाध्यक्ष, मेघराज शर्मा मंत्री, दर्शन थावानी कोषाध्यक्ष, जय किशन बुधरानी सह मंत्री, पुरषोत्तम हरवानी भण्डार प्रभारी चुने गये।
इस मौके पर पर सिंधी सेंट्रल पंचायत के संरक्षक रोचीराम नागरानी, आनंद कुमार मनवानी, जगदीश कुकरेजा, लक्ष्मन रामत्री, गिरधारीलाल, रतन लाल मंगवानी, शंकर लाल दुल्हानी, मीडिया प्रभारी मेघराज दियालनी ,किशोर बुधरानी,महेश मंगरानी, मनोज केसवानी, दीपक केसवानी, अमृत माखीजा, दीपक आतवानी, राजीव नागरानी, शेरू साधवानी, कपिल वलेचा, रोहित अयलानी, नितिन सुखेजा, सुनील माखीजा, रोहित वाधवानी, कपिल पंजवानी, जितेंद्र कुकरेजा, मनीष रामानी, विजय आतवानी, किशोर कुण्डवानी, करन धनवानी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments