खाटू नरेश संग होली के रंगों में कल रंगेंगे श्रद्धालु, छह मार्च तक चलेगा उत्सव


-होली तक प्रतिदिन होंगे होली के विभिन्न उत्सव

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 24 फरवरी। आज खाटू नरेश भक्तों संग रंग के रंग में डूबेंगे। जीवनी मंडी स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में स्थापना दिवस व फाल्गुन महोत्सव का शुभारम्भ आज 25 फरवरी को श्रीमन:कामेश्वर मंदिर से भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे से आरंभ होगी।
मंदिर परिसर में छह मार्च तक संध्या काल में फूलों, चंदन, फल, ल_मार आदि की होली का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के अध्यक्ष अनिल मित्तल, अरुण मित्तल, हेमेन्द्र अग्रवाल विकास गोयल, विपिन बंसल ने श्रद्धालुओं को आमंत्रित करते हुए बताया कि राम बारात मार्ग से भव्य शोभायात्रा आज दोपहर 12 बजे प्रारम्भ होगी। इसमें 15 आकर्षक झांकियां, फल, मेवा व पुष्पों से सजा श्याम बाबा का डोला और हजारों निशान हाथ उठाए श्रद्धालुओं संग पांच लाइव झांकियां शामिल होंगी। रंग भरनी एकादशी पर भजन संध्या का विशेष आयोजन किया जाएगा।

हर दिन होगी अलग-अलग होली
26 फरवरी को मेहंदी की होली, 27 को फलों की होली, 28 को चॉकलेट की होली, एक मार्च को लठमार होली, दो मार्च को चंदन की होली, तीन मार्च को रंगभरनी एकादशी व भजन संध्या, चार मार्च को मेवे की होली, पांच को इत्र की होली, छह को फूलों की होली।

Post a Comment

0 Comments