संचय दुबे बने रैपिड चेस स्टेट चैंपियन




न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 07 फरवरी। प्रयागराज में चार से पांच फरवरी तक खेली गई पंडित रामजी पाठक मेमोरियल स्टेट रैपिड शतरंज प्रतियोगिता आगरा के युवा चेस खिलाड़ी संचय दुबे ने जीत ली है। 
प्रतियोगिता का आयोजन रुशमोर स्कूल में किया गया। इसमें 247 खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। आगरा के संचय दुबे ने अजेय रहते हुए प्रतियोगिता में नौ राउंड में से साढ़े आठ अंक बना कर शानदार प्रदर्शन किया और चैंपियन बने। आगरा चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव संजय दुबे ने बताया कि अब संचय 24 फरवरी से जम्मू में होने वाली नेशनल रैपिड एंड ब्लिट्ज प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे । 
आगरा के श्रेयश सिंह ने भी इस प्रतियोगिता में चौथा स्थान पाया। आगरा चेस स्पोर्ट्स एसोसिएशन को बेस्ट एसोसिएशन तथा जिले की डायनेमिक चेस स्कूल को बेस्ट एकेडमी के पुरुस्कार से भी सम्मानित किया गया। कर्नल ब्राइटलैंड स्कूल को बेस्ट स्कूल की ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।



प्रतियोगिता में जिले के अधीश बंसल, संकल्प गुप्ता, पार्थ गुप्ता, विनायक अग्रवाल, मनीष, विनायक भारद्वाज, शिव गोयल, जितेंद्र, राणा प्रताप,  तन्मय सुराना, पार्थ मुद्गल, श्लोक जैन, आदर्श,  मन अग्रवाल, कनक दुबे, तुषीता गुप्ता ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments