विशाल और भव्य वाहन रैली निकालकर झूलेलाल शोभायात्रा के लिए दिया आमंत्रण


👉22 मार्च को घटिया से निकलेगी वरुणावतार की शोभायात्रा
👉कार्यकर्ताओं को बांटी जिम्मेदारियां, समाज में दिखा उत्साह
👉प्रशासन से मांग, शोभायात्रा से पूर्व अव्यवस्थाएं दूर कराएं


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 19 मार्च। वरुणावतार भगवान झूलेलाल जयंती के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 22 मार्च को भगवान झूलेलाल जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसके लिए आज (रविवार) को समाज के युवाओं ने वाहन आमंत्रण रैली निकाली। शहर को जय झूलेलाल शोभायात्रा में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया। साथ ही सिंधी सेंट्रल पंचायत और जय झूलेलाल मेला कमेटी के पदाधिकारियों ने शोभायात्रा से पूर्व मार्ग की अव्यवस्थाओं को दूर करने की मांग प्रशासन से की है।
कमला नगर में एफ-42 सिंधु भवन कमला नगर पर आज सुबह सिंधी समाज के युवा एकत्रित हुए। यहां से रैली शुरू हुई जो वाटर वर्क्स, कृष्णा कॉलोनी, बेलनगंज, काला महल, दरेसी, जौहरी बाजार, किनारी बाजार, फौब्बारा, सिंधी बाजार, मदिया कटरा, लोहामंडी होते हुए जयपुर हाउस पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। रैली का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत हुआ।
सोमनाथ योगी जहाजनाथजी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। इस अवसर पर मुख्य संरक्षक जीवत राम करीरा, गागनदास रामानी, सिंधी सैंट्रल पंचायत के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी, घनश्यामदास देवनानी, परमानन्द अतवानी, मेघराज दियालानी, नंदलाल आयलानी, जयराम होतचंदानी, राज कोठारी, किशोर बुधरानी, नरेंद्र पुरस्नानी, अमृत मखीजा, सुशील नोतनानी, भजनलाल प्रधान, जगदीश, दर्शन थावानी, राजकुमार गुरनानी, दौलत खुबनानी, लक्ष्मण गोकलानी, राजकुमार गुरनानी, अशोक पारवानी, जय प्रकाश केशवानी, दौलत खुबनानी, मोंटू करीरा, लकी सावलानी, अशोक कोडवानी, नरेश देवनानी, रोहित अयलानी, दीपक आतवानी, राजा नागरणी, अशोक चावला, दर्शन थावानी, रमेश कल्याणी, लक्ष्मण गोकलानी, गन्नू भाई, हरेश पंजवानी, करन बुधरानी, वासदेव गोकलानी, तरुण जुमानी, अशोक गोकानी, गोवर्धन सोनेजा, जगदीश डोडानी, कन्हैया सोनी, उमेश पेरवानी, भोजराज लालवानी, तुलजाराम पुरूषनानी, वासदेव गोकनाली, करन धनवानी,आदि इस दौरान मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments