चेटीचंड पर्व: भगवान झूलेलाल की छठी महोत्सव पर हुए भजन-कीर्तन

 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 28 मार्च । चेटीचंड महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को साईं झूलेलाल का छठी महोत्सव झूलेलाल मन्दिर ताजगंज पर आयोजित हुआ। झूलेलाल मित्र मंडल व झूलेलाल महिला मंडल के सत्संग,भजन कीर्तन आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम झूलेलाल जी की प्रतिमा को माला पहनाकर ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। तत्पश्चात सिंधी भजन आयो लाल झूलेलाल,  के झूलन जो  मिलो प्यार ऊ हो ह थ माथे करे, दमा दम मस्त कलंदर और लाल मुहीजी रखियो भला झूले लालन पर महिलाओं ने नृत्य किया।
समापन पर प्रसादी बांटी गई। इसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढक़र भाग लिया जिनमें प्रमुख सिंधी सेंटर पंचायत आगरा के अध्यक्ष चंद्र प्रकाश सोनी ,घनश्यामदास देवनानी, हरिशचंद मोटवानी, शंकरलाल आसवानी , मेघराज दियालानी,किशोर बुधरानी,राज कोठरी,रोहित आयलानी,हरी कृष्ण आडवाणी, राजा जेठवानी ,विजय मोटवानी, प्रदीप दीवान, ललित नजवानी, अशोक मोटवानी जतिन लालवानी, सोनू  लालवानी, दादी पकानी, वानी बसरानी, काव्या तुलसानी, पूजा मोटवानी, सपना मोडवानी, लक्ष्मी ज्ञानचंदानी , दिव्या मोटवानी, केसर आसवानी, भावना बसरानी रहे

छठ महोत्सव पर हुए कीर्तन

Post a Comment

0 Comments