Image

Cross Country race: आगरा में गौरी पुरुष और संजना महिला वर्ग में रहे विजेता



 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 14 अगस्त। क्षेत्रीय खेल कार्यालय, आगरा द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त मंगलवार को 77वें स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में पांच किमी क्रॉस कण्ट्री रेस प्रतियोगिता का आयोजन महिला एवं पुरुष ओपन वर्ग में किया गया।
रेस का शुभारम्भ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील जोशी ने हरी झण्डी दिखाकर किया और खिलाड़ियों को  अजादी के अमृत महोत्सव के बारे में बताया। क्रॉस कण्ट्री रेस प्रातः 7.00 बजे स्टेडियम के मुख्य द्वार से शुरू होकर सदर बाजार होते हुए प्रतापपुरा चौराहे से मुड़ते हुए स्टेडियम पर समाप्त हुई। प्रातः 08 बजे से जिला स्तरीय जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया।
इसके बाद 9.15 बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  का सम्बोधन स्टेडियम के जिम हॉल में एलईडी टीवी पर खिलाड़ियों द्वारा देखा व सुना गया। प्रातः 10.15 बजे राष्ट्रीय झण्डारोहरण एवं राष्ट्रगान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तत्पश्चात वृक्षारोपण कार्यक्रम के अर्न्तगत स्टेडियम में 20 पौधे रोप गए। क्रास कण्ट्री रेस के विजेता खिलाड़यों को पुरस्कृत किया गया।
जिलास्तरीय हॉकी बालिका खिलाड़ियों को राजीव सोई, अध्यक्ष मास्टर हाकी के द्वारा पुरस्कार वितरित किये गये। इस अवसर पर सविता श्रीवास्तव क्रीड़ाधिकारी, रामेश्वर उपप्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ,  एसएस चौहान, सेवानिवृत्त खेल अधिकारी,  विनोद कन्नौजिया, मोहम्मद इरशाद, सागर उपाध्याय, मोहम्मद खलील,  हरदीप सिंह, अनुज कपूर, हेमन्त भारद्वाज,  रघुनाथ यादव, हार्दिक पालीवाल, सुमन,  शशी प्रभा, कल्पना चौधरी,  योगेश वर्मा,  मनीष कुमार वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह,  रोबिन बनर्जी,  मुकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

क्रॉस कण्ट्री रेस के विजेता
पुरुष वर्ग :  1.  गौरी  2.  दिवला  3. रितिक मालवीय  4. मुकेश  5.  राम  6. जितेन्द्र
महिला वर्ग: 1. संजना राजौरिया 2. संजू (बास्केटबाल छात्रावास) 3. कोमल (छात्रावास कबड्डी 4. ) अनुराधा  (जूडो प्रशिक्षु)  5.  सोनीपला कुश्ती प्रशिक्षु  6. मोनिका - (छात्रावास कबड्डी )

Post a Comment

0 Comments