![]() |
पुस्तक पूजन कर संगठन के सदस्यता अभियान को शुरू करते प्रमुख पदाधिकारी। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 27 अगस्त। परशुराम विप्र जागृति मंच ने अपने संगठन को विस्तार देने और ब्राह्मण समाज को अधिक शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से रविवार को एकादशी के दिन विधि विधान से सदस्यता अभियान प्रारंभ किया।
बल्केश्वर पार्वती घाट स्थित कैला देवी भवन पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता राजीव उपाध्याय ने की। संगठन अध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने आचार्य विष्णु शास्त्री द्वारा किए जा रहे मंत्र उच्चारण पर पुस्तक पूजन कर भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मनोज पाण्डेय ने बैठक में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा करते हुए संगठन के मुख्य पदाधिकरियों को संगठन की ओर से दायित्व दिया। इसके तहत हर तीन पुस्तक प्रमुख पर एक पुस्तक प्रमुख प्रभारी, दो पुस्तक प्रमुख प्रभारियों पर एक संयोजक, समस्त संयोजकों पर एक मुख्य संयोजक बनाते हुए 15 दिन में 300 विप्र परिवारों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य भी दिया।
बैठक में मुख्य रूप से संजय शर्मा, रानू रावत, वेद प्रकाश मिश्रा, मोहन उपाध्याय, आशुतोष शर्मा, विकास शर्मा, शिवम वशिष्ठ, नितिन शर्मा, चंद्रेश पटेल, ओम शरण उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, शोभित शर्मा, विष्णु शर्मा, राजू पंडित, राजीव कुमार उपाध्याय उपस्थित रहे।
0 Comments