न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 16 फरवरी। सेंट कानरेड इंटर कॉलेज के हरेंद्र प्रताप शर्मा (हैप्पी) बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के 'ए ' पैनल निर्णायक बन गए हैं।
आगरा बास्केटबॉल संघ के सचिव डॉ. हरि सिंह ने बताया कि हरेंद्र शर्मा (हैप्पी ) 14 से 21 नवंबर 2022 तक आयोजित 47 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मैच प्रैक्टिकल को पास कर बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के 'ए 'पैनल के निर्णायक बन गए हैं। वर्ष 1998 से बास्केटबॉल खिलाड़ी के रूप मे गेम की शुरुआत कर स्कूल, नेशनल, यूनिवर्सिटीस खेलने के बाद स्कुल राष्ट्रीय आईसीएसई टीम बास्केटबॉल कोच और 2010 में उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल संघ की परीक्षा पास कर रेफरी बने। उसके बाद लगातार प्रतियोगिता खिलाते हुए 2018 मे बास्केटबॉल फेडर ऑफ इंडिया के 'बी' पैनल के निर्णायक बने। वहीं 14 से 21 नवंबर 2022 तक कांगड़ा हिमाचल प्रदेश में ए पैन के लिए परीक्षा आयोजित की गयी। इस परीक्षा का परिणाम 15 फरवरी 2024 को घोषित किया गया। इस परीक्षा को पास कर हैप्पी अब भारतीय बास्केटबॉल संघ के 'ए 'ग्रेड रेफरी बन गए हैं।
हैप्पी की उपलब्धि पर सेंट कानरेड के प्रधानाचार्य फादर रंजीत टोप्पो, उपप्रधानाचार्य फादर बोनावेंचर टिग्गा, संघ के सचिव डॉ. हरी सिंह, सयुक्त सचिव डॉ रीनेश मित्तल, वीरेंद्र विक्रम (सचिव उत्तर प्रदेश ), सीमा शर्मा (अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ), आर एस बेदी (उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश ), प्रमोद गिरी, सचिन दत्त, जितेंद्र जैन, राहुल सक्सेना, शेलेन्द्र सोनी,मनोज सिसोदिया, प्रतिभा जैन,श्यामवीर सिंह, धीरज सिंह, यमन दरलामी, दीपक कुमार, कुलदीप सिंह, परमजीत सिंह ने बधाई दी।


0 Comments