कोरोना पर 100 करोड़ वार

 

 देश में आज सुबह 100

 करोड़वीं वैक्सीन लगाई 

 -दिव्यांग अरुण राय को लगा 100 करोड़वां टीका

-विश्व में अभी तक लगाई गई हैं 700 करोड़ वैक्सीन

- टीकाकरण में देश के टॉप फाइव में यूपी शीर्ष पर 

न्यूज़ स्ट्रोक 

नई दिल्ली। कोरोना महामारी के खिलाफ जारी अभियान में भारत ने आज सुबह  21 अक्टबूर को ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया। बनारस से दिल्ली आए अरुण राय को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में वह टीका लगा, जिसने 100 करोड़ क्लब में भारत की एंट्री करा दी।
अब तक 1 अरब 15 हजार 714 खुराक दी जा चुकी हैं। इसमें से 70 करोड़ 83 लाख 18 हजार 703 पहली खुराक और 29 करोड़ 16 लाख 97 हजार 11 दूसरी खुराक दी गई है।  वैक्‍सीनेशन के इस शतक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देश के स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों और लोगों को बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज 21 अक्टूबर, 2021 का ये दिन, इतिहास में दर्ज हो गया है। भारत ने 100 करोड़ वैक्सीन डोज का आंकड़ा पार कर लिया है। 100 साल में आई सबसे बड़ी महामारी का मुकाबला करने के लिए, देश के पास अब 100 करोड़ वैक्सीन डोज का मजबूत सुरक्षा कवच है ये उपलब्धि भारत की है। भारत के प्रत्येक नागरिक की है। मैं देश की वैक्सीन मैन्यूफैक्चरिंग कंपनियों, वैक्सीन ट्रांसपोर्टेशन में जुटे कर्मयोगियों, वैक्सीन लगाने में जुटे हेल्थ सेक्टर के प्रोफेशनल्स, सभी का आभार व्यक्त करता हूं। प्रधानमंत्री राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे और सभी स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर्स को थम्स अप किया।
 डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल नई दिल्ली में आज सुबह डॉक्टर्स और स्वास्थ्य कर्मियों को सराहते कौन से मुलाकात करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। (फोटो टि्वटर )

 यहां यह उल्लेखनीय है कि कोरोना के खिलाफ चल रही इस वैश्विक लड़ाई  में भारत ने सातवें हिस्‍से का योगदान दिया है। विश्‍व में अभी तक 700 करोड़ वैक्‍सीन की डोज लगाई जा चुकी हैं जिनमें से अकेले भारत में 100 करोड़ खुराक लगाई गई हैं। वहीं खास बात है कि 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए इस वैक्‍सीनेशन अभियान ने महज 9 महीने में यह उपलब्धि हासिल की है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत ने प्रशासित 100 करोड़ वैक्सीन खुराक का आंकड़ा हासिल किया। यह दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम दिन के रूप में दर्ज होगा। मैं सभी को बधाई देता हूं।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वैक्सीन के 100 करोड़ टीके लगाए जाने पर स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन कर्मचारियों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को लापरवाही न करने की सलाह दी है।

 योगी ने कहा, कोरोना संक्रमण पर सावधानी बरतें 
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारत में 100 करोड़ कोरोना के टीके लगना एक बड़ी उपलब्धि है। इसके लिए स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंटलाइन कर्मचारी बधाई के पात्र हैं। इस त्योहारी मौसम में लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें और भीड़ भरे स्थानों पर जाने से बचें जिससे संक्रमण का फैलाव न होने पाए।
 लखनऊ के निराला नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे कोविड-19 सेंटर का मुआयना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।                                       (फोटो टि्वटर )

टीकाकरण के मामले में टॉप 5 राज्य

उत्तर प्रदेश -  12,21,40,914

महाराष्ट्र - 9,32,00,708

पश्चिम बंगाल - 6,85,12,932

गुजरात - 6,76,67,900

मध्य प्रदेश - 6,72,24,286






Post a Comment

0 Comments