बीएफआई से आगरा के सोमेश
को मिली एक बड़ी उपलब्धि
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। भारतीय खेल प्राधिकरण ( SAI) और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ( BFI) द्वारा 5th सीनियर राष्ट्रीय (महिला) मुक्केबाजी प्रतियोगिता के लिये आगरा के सुमित दुबे को निर्णायक नियुक्त किया गया है।
प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 27 अक्टूबर तक हिसार, हरियाणा में किया जा रहा है।
कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल में (निदेशक, शारीरिक शिक्षा व खेल) के पद पर कार्यरत सोमेश को बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) द्वारा निर्णायक के रूप में नामित किया गया है।
स्कूल की प्रधानाचार्य रुबीना खानम ने बताया कि किसी भी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में निर्णायकों की नियुक्ति उसके प्रदेश संघ द्वारा की जाती है। कुछ विशिष्ट निर्णयक की नियुक्ति भारतीय बॉक्सिंग संघ द्वारा की जाती है। सोमेश दुबे को इसे विशेष वर्ग में नामित किया गया है ये एक बड़ी उपलब्धि है। आगरा बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव राहुल सिंह ने बताया कि यह सूचना बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ (BFI) द्वारा मेल के माध्यम से जिला बॉक्सिंग संघ को दी गई।
उत्तर प्रदेश के बेस्ट बॉक्सिंग रेफरी अवार्ड से सम्मानित सोमेश दुबे कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आगरा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । सोमेश दुबे की इस उपलब्धि पर राहुल कुमार सिंह, विद्यालय की निर्देशिका दीपिका त्यागी, संस्थापक कर्नल अपूर्व त्यागी ने बधाई दी।

0 Comments