100 करोड़ वैक्सीनेशन का जश्न

बल्केश्वर मंडल भाजपा ने किया

स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित






न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश भर में 100 करोड़ वैक्सीनेशन का टारगेट पूरा होने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर आगरा ने स्वास्थ्य कर्मियों और डॉक्टर्स का स्वागत एवं सम्मान किया। भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और मेयर नवीन जैन के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा आगरा महानगर के बल्केश्वर मंडल द्वारा स्वास्थ्य केंद्र रजवाड़े पर स्वास्थ्य कर्मियों एवम केंद्र की प्रभारी डॉक्टर रुचि गुप्ता का फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया। जिन लोगों ने  वैक्सीनेशन कराया उनको फल व बिस्किट वितरण किया गया।
मौजूद नेताओं ने जनता से अपील की जिन लोगों ने वैक्सीनेशन नहीं कराया है, जल्द से जल्द वेक्सिनेशन कराएं। इस मौके पर युवा मोर्चा बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष  शैलू गौतम , मंडल महामंत्री रवि अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष कुमकुम उपाध्याय, मनोज तोमर,  युवा मोर्चा मंडल महामंत्री राजकुमार दिवाकर, उपाध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल, सुमित अग्रवाल ,अंशुल जैन ,अमित गुप्ता, गोविंद शर्मा कौशल निषाद, राकेश वर्मा, मानव सोनी, गोपाल,दि पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments