करवा चौथ पर पत्नी को यूं करें खुश

अपनी पत्नी को राशि के अनुसार दें गिफ्ट 

👍इस बार बन रहा खास संयोग



कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को सुहागन
 दीप्ति जैन

महिलाएं सुहाग, सौभाग्यवृद्धी व पति की दीर्घायु के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। यह त्योहार 'करवाचौथ' के नाम से भारत के प्रान्त पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मनाया जाता है।
हिंदू पंचांग अनुसार इस वर्ष करवाचौथ में खास संयोग बन रहा हैं। जिसके अंतर्गत रोहिणी नक्षत्र में करवाचौथ पूजन किया जाएगा। वहीं रविवार का दिन होने से सूर्य देव की असीम कृपा  सुहागन स्त्रियों पर रहेगी।
इस व्रत में महिलाएं प्रथम देव श्री गणेश, भगवान शिव व मां पार्वती की पूजा अर्चना करती हैं। साय काल में चंद्र दर्शन व चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति के हाथों से जल पीकर व्रत की पारणा करती हैं। इस मौके पर आमतौर पर व्रती स्त्रियों के जीवन साथी उन्हें कुछ ना कुछ भेंट अवश्य देते हैं। यदि भेंट पत्नी की राशि अनुसार दी जाए तो रिश्तों में मधुरता आएगी

 मेष राशि वाली स्त्रियां 

सर्वप्रथम मेष राशि वाली स्त्रियों को उनके जीवन साथी लाल वस्त्र उपहार स्वरूप दें। आप अपनी सहभागी को बालों में लगाने के लिए गजरा अवश्य दें। प्रेम का विस्तार होगा।

वृषभ राशि वाली महिलाएं 

वृषभ राशि वाली स्त्रियों को हीरा या नग जरित आभूषण उपहार स्वरूप भेंट करें। साथ में  गुलाब का इत्र भेंट करें। रिश्तों में मधुरता आएगी।

मिथुन राशि वाली स्त्रियां 

मिथुन राशि वाली स्त्रियों को उनके पति हाथों में पहनने के आभूषण भेंट स्वरूप दें। आप हरे रंग के वस्त्र भी उन्हें दे सकते हैं। आपसी सहयोग की भावना विकसित होगी।

 कर्क राशि वाली महिलाएं

कर्क राशि वाली स्त्री को उनके के पतिदेव मोती की माला भेंट स्वरूप दें। आप उन्हें चांदी का श्रृंगार पात्र भी भेंट कर सकते हैं। आपसी विवाद दूर होकर रिश्तों में शांति व संतती आएगी।

 सिंह राशि वाली स्त्री

सिंह राशि वाली स्त्री को उनके पति माणिक्य की माला भेंट स्वरूप दें। साथ ही उन्हें गेंदे का इत्र अवश्य भेंट करें। विवाद दूर होंगे,  प्रेम बढ़ेगा।

 कन्या राशि वाली पत्नी

कन्या राशि वाली स्त्री को उनके पति भेंट स्वरूप महीन कढ़ाई वाले वस्त्र भेंट करें। साथ ही भोजन के उपरांत पान अवश्य खिलाएं। रिश्तों मे मजबूती आयेगी।

तुला राशि वाली स्त्री

तुला राशि वाली स्त्री को उनके पति बिल्लौर रत्न की अंगूठी भेंट स्वरूप दें। आप उन्हें व्रत पारण के समय पेठे की मिठाई अवश्य खिलाएं। रिश्तो में उलझन दूर होकर प्रेम बढ़ेगा।

 वृश्चिक राशि वाली महिला 

 वृश्चिक राशि वाली स्त्री को उनके जीवन साथी लाल-नारंगी रंग के वस्त्र भेंट करें। साथ ही मुंह मीठा करने के लिए गुड़ से बनी मिठाई अवश्य खिलाएं। रिश्तो में मजबूती आएगी।

 धनु राशि वाली महिला 

 धनु राशि वाली स्त्री को उनके जीवन साथी सोने के आभूषण भेंट करें। साथ ही केसरिया दूध से व्रत की पारणा करवाएं। आपसी संबंध मजबूत होंगे।

मकर राशि वाली स्त्री

मकर राशि वाली स्त्री को उनके जीवन साथी पांव में पहनने की पायल भेंट स्वरूप दें। आप उन्हें चौकोर फोटो फ्रेम भी भेंट कर सकते हैं, जिसमें दोनों पति पत्नि का चित्र संलग्न हो। रिश्तो में मजबूती आएगी।

 कुंभ राशि वाली स्त्री

 कुंभ राशि वाली स्त्री को उनके जीवन साथी उनके कक्ष में सजाने के लिए विंड चाइम दे। साथ में पहनने के लिए कानों की झुमकी भेंट स्वरूप दें । आपसी संवाद से विवाद दूर होंगे।

 मीन राशि वाली महिला 

 मीन राशि वाली स्त्री को उनके जीवन साथी प्रसाधन सामग्री भेंट स्वरूप दें । साथ ही व्रत पारणा के समय केसरिया मिठाई अवश्य खिलाएं। संबंध में समझ का विस्तार होकर मजबूती आएगी।

इन भेंटो के साथ साथ पत्नी को इज्ज़त व सम्मान देकर मनाएं रिश्तो के इस त्यौहार को। आपके परिवार में सुख शांति व समृद्धि अवश्य आएगी।


 इस तरह की चूड़ियां कतई ना पहनें




करवा चौथ के खास मौके पर महिलाएं ध्यान रखें कि इस दिन किसी दूसरी महिला की चूड़ी बिल्कुल न पहनें। इससे आपका बसा-बसाया घर बर्बाद हो सकता है। कहते हैं कि अगर गलती से भी ऐसा करती हैं, तो ये अशुभ माना जाता है और व्रत कभी भी सफल नहीं होता।

करवा चौथ वाले दिन सुहागिन खाली हाथ  बिल्कुल ना रहें। हाथों में चूड़ियां अवश्य पहनी हों। खाली हाथ रहना सबसे बड़ा दोष माना जाता है।

सुहागिनों के इतने बड़े पर्व के दिन ये याद रखें कि इस दिन सफेद रंग की चूड़ियां बिल्कुल न पहनें। इसे बहुत अशुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से पति के लिए अशुभ होता है।

                 लेखिका आधुनिक वास्तु एस्ट्रो विशेषज्ञ हैं 
 

   
          

Post a Comment

1 Comments