आगरा के खिलाड़ियों का
वेटलिफ्टिंग में दिखा दम
| जिला वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी अपने पुरस्कारों और अतिथियों के साथ। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। जिला स्तरीय सब जूनियर,जूनियर बालक, बालिका, सीनियर महिला एवं पुरुष वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दीपक, गब्बर, मोनिका, वंदना, कविता, लवकुश आदि खिलाड़ी विजेता रहे। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ ही कल समापन हो गया।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम, आगरा में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चंद्र जोशी और डिप्टी स्पोर्ट्स ऑफिसर अरविंद यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अध्यक्षता राष्ट्रीय खिलाड़ी सुरेंद्र सिंह ने की। पुरस्कार वितरण संयुक्त सचिव उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड ऑल इंडिया क्रीड़ा भारती राजेश कुलश्रेष्ठ एवं योग गुरु एवं महानगर अध्यक्ष क्रीड़ा भारती परमजीत सिंह सरना, क्रीड़ा भारती ब्रज प्रांत उपाध्यक्ष रीनेश मित्तल एवं उपाध्यक्ष आगरा जिला वेटलिफ्टिंग संघ संतोष खिरवार ने किया। प्रतियोगिता जिला वेटलिफ्टिंग संघ के सचिव हरदीप सिंह के निर्देशन में आयोजित हुई

प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी
- सब जूनियर बालिका 45 किलो वर्ग मोनिका कुमारी स्टेडियम प्रथम।
- जूनियर बालिका 55 केजी वर्ग वंदना प्रथम, सीमा सिकरवार द्वितीय, सुप्रिया तृतीय।
- सब जूनियर 67 केजी वर्ग कविता सिंह प्रथम।
- जूनियर 76 केजी भार वर्ग भावना प्रथम, सुनैना द्वितीय।
- सब जूनियर बालक 49 किलो भार वर्ग लवकुश सिंह प्रथम, शिवम द्वितीय।
- 55 केजी वर्ग राहुल प्रथम, अंकुर द्वितीय और अरबाज तृतीय।
- 61 केजी भार वर्ग हरिकेश प्रथम।
- 67 केजी वर्ग रूपिंदर प्रथम, विष्णु द्वितीय, आकाश त्यागी एमडी जैन इंटर कॉलेज तृतीय।
- 73 केजी वर्ग मयंक गहलोत प्रथम, ज्ञानेंद्र द्वितीय, उत्कर्ष कुमार तृतीय।
- 81 केजी वर्ग आशीष प्रथम, गगन राठौर एमडी जैन इंटर कॉलेज द्वितीय।
- 89 केजी वर्ग अभि कुमार प्रथम, रुद्राक्ष गुप्ता द्वितीय।
- 96 केजी वर्ग पीयूष प्रथम।
- 55 केजी जूनियर बालक वर्ग चेतराम सिंह एटीएस प्रथम, महावीर सिंह एटीएस द्वितीय, फरियाद खान तृतीय।
- 61केजी वर्ग राज एटीएस इंटर कॉलेज प्रथम, अनुभव यादव एमडी जैन इंटर कॉलेज द्वितीय।
- 67 केजी वर्ग अभय शर्मा एमडी जैन इंटर कॉलेज प्रथम,
- रतन सिंह एटीएस इंटर कॉलेज द्वितीय, गोविंदा गुर्जर तृतीय।
- 73 केजी वर्ग आयुष शर्मा प्रथम,नीरज शर्मा द्वितीय,
- प्रिंस यादव तृतीय।
- 96 केजी वर्ग गौरव सिंह प्रथम।
- सीनियर पुरुष वर्ग 61 किलो भार वर्ग दीपक प्रथम।
- 67 केजी वर्ग अभिषेक शर्मा प्रथम, गब्बर सिंह द्वितीय।
- 73 केजी वर्ग तरुन यादव प्रथम।
- 96 केजी वर्ग लीलाधर प्रताप सिंह यूपी पुलिस प्रथम।
राकेश यादव, दलवीर सिंह,संजय, हरीश धारिया, भरत यादव,पवन कुमार।
यह रहे उपस्थित
उमेश यादव ब्लॉक पीटीआई बरौली अहीर, शशि प्रभा ब्लॉक पीटीआई एत्मादपुर, प्रदीप यादव, दिगंबर सिंह, मुकेश वर्मा, कमलेश, लव तिवारी, मानवेंद्र सिंह, मोहित वर्मा, पवन कुमार, अशोक पहलवान उपाध्यक्ष आगरा जिला वेटलिफ्टिंग संघ। संचालन सत्येंद्रेश्वरी किरन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं कोषाध्यक्ष आगरा जिला वेटलिफ्टिंग संघ ने किया।

0 Comments