आगरा ओपन इंटर रीज़नल
ताइक्वांडो प्रतियोगिता जारी
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान फाइट करते खिलाड़ी ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। सातवीं आगरा ओपन इंटर रीज़नल ताइक्वांडो प्रतियोगिता के पहले दिन जोरदार मुकाबले खेले गए। आगरा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।स्वाती, चंचल, पंखुरी और सतेंद्र ने स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की।
हिलमैन पब्लिक स्कूल, पश्चिम पुरी, आगरा के इंडोर हॉल में खेली जा रही इस प्रतियोगिता का उदघाटन मुख्य अतिथि हिलमैन पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक डॉ. एससी पोखरियाल व निदेशक डॉ. अविनाश पोखरियाल ने खिलाड़ियों की फाइट प्रारम्भ करा कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला ताइक्वान्डो संघ, आगरा के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा ने की। संघ की सीईओ संगीता शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया।
प्रतियोगिता के निर्णायक अभिषेक शर्मा, मृत्युंजय कुमार, करन वर्मा, नितिन बघेल, मयंक जैन, राहुल होतवानी, रूपेश अग्रवाल, मनोज पाल, आलोक व गायत्री अनुरागी आदि रहे। प्रतियोगिता और उद्घाटन समारोह का संचालन संघ के सचिव पंकज शर्मा ने किया।
फाइट व पूमसे प्रतियोगिता के
पहले दिन के स्वर्ण पदक विजेता
बालिका :- पंखुरी मेहरा, स्वाती शुक्ला, चंचल यादव और गौरी शर्मा।
बालक :- सतेन्द्र बघेल, प्रदीप गौड़, सुखवीर सिंह, अक्षय कुमार, पारस कुमार, इशांत शर्मा, दिव्यान्श बत्रा, तनुष शाक्य, देव कुमार, विशाल कुमार, समर्थ मिश्रा, केशव सिंघल, हर्ष शर्मा, युवराज श्रीवास्तव, अकुल तिवारी, मानव गोयल, विश्वनाथ, आरव राना, आयुष्मान और देव वर्मा।
2 Comments
Jai ho nice coverage
ReplyDeleteJai ho nice coverage
ReplyDelete