
विजेता टीम के खिलाड़ी।
आर्मी टीम की ओर से आज्ञा ने
10 गोल, मानसी फाउंडेशन के
लिए उपदेश ने किये छह गोल
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम आगरा की एस्ट्रो टर्फ पर खेली जा रही स्वर्गीय श्रीमती शिव देवी स्मृति सेवन ए साइड प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता के तीसरे दिन सोमवार को भी तीन मैच खेले गये। इनमें मानसी फाउंडेशन मुंबई और आर्मी पैरा-टू आगरा ने अपने मैच बड़े अंतर से जीते। गार्डन क्लब और स्पोर्ट्स क्लब इलाहाबाद के बीच मैच ड्रॉ रहा।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि अनुपम पंडित और संजय नेहरू ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों की शुरुआत कराई। आज का पहला मैच अलीगढ़ एकेडमी और मानसी फाउंडेशन मुंबई के मध्य खेला गया। यह मैच मानसी फाउंडेशन ने पूरी तरह एक तरफ़ा मुकाबले में 20-1 से जीत लिया। मानसी फाउंडेशन की ओर से उपदेश ने छह, राजा ने पांच, गोपाल ने चार, कुलदीप ने तीन, अमित पटेल ने दो गोल किए। अलीगढ़ की ओर से संजय ने एक मात्र गोल किया
दूसरा मैच आर्मी पैरा-टू आगरा और ताज क्लब आगरा के बीच खेला गया। इस मैच में आर्मी की टीम ने ताज क्लब को 20-02 से रोंद दिया। आर्मी की ओर से आज्ञा ने 10, पप्पू ने सात गोल किए। बिरजू ने तीन गोल दागे। ताज क्लब की ओर से महेश कुमार व मोहित कुमार ने एक-एक गोल किया
दिन का तीसरा और आखिरी मुक़ाबला ओम गार्डन क्लब और नेशनल स्पोर्ट्स क्लब इलाहाबाद के बीच खेला गया, जो 3-3 गोल से बराबर रहा।
निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, शकील खान, अजय कुमार सिंह, मनीष द्विवेदी, रवि जायसवाल, गौरव रौतेला, मोना, संतोष, भरत पाल, राजू सोहेल तथा आशीष जैन रहे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आयोजन समिति के अध्यक्ष राजीव सोई, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, आयुष, केपी सिंह, अमन सिंह राजपूत, खलील, फिरोज खान, महेश कुमार, मोइन खान, आमिर खान, शिवम शर्मा, मुकेश शर्मा, पूर्व डीएसओ कौशलेंद्र पाल सिंह, मनीष दिवाकर आदि मौजूद रहे।

0 Comments