अमित इलेवन की अनुराग इलेवन पर चार रन से रोमांचक जीत


 विजेता टीम अमित इलेवन के खिलाड़ी।



न्यूज़ स्ट्रोक

आगरा। लोहार गली स्पोर्ट्स क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट मैच अमित इलेवन ने अनुराग इलेवन को 4 रन से हराकर जीत लिया है। विजेता टीम के ऑल राउंडर सौरभ मैन ऑफ द मैच रहे।
इससे पूर्व दयाल बाग स्थित कॉस्मॉस क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गए इस मैच का शुभारंभ लोहार गली व्यापार समिति के अध्यक्ष राम कुमार गोयल और महामंत्री संदीप गुप्ता ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनोद बंसल तथा उमाशंकर दियालानी और किशन बहल मौजूद रहे।
टॉस अनुराग इलेवन ने जीता और पहले अमित इलेवन को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। अमित इलेवन ने निर्धारित 25 ओवर में 202 रन बनाये। टीम के लिए सौरभ ने शानदार 62 रन बनाए जबकि उमंग ने 15 रन का योगदान दिया। अनुराग इलेवन की ओर से अनुराग गोयल ने तीन और अनुज गर्ग ने दो विकेट लिए।
 जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अनुराग इलेवन की टीम 25 ओवर में 198 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह यह रोमांचक मैच अमित इलेवन ने 4 रन से जीत लिया। अनुराग इलेवन की ओर से अनुज ने 64 और अनुराग गोयल ने 15 रन बनाए। अमित इलेवन की ओर से जीतू ने दो और सौरभ ने एक विकेट लिया।
मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि मैच के दौरान राकेश बंसल, अरुण यादव, नलिन सक्सेना, राकेश अग्रवाल, शिवम यादव मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments