सेवन ए साइड हॉकी में
दनादन दागे जा रहे गोल
| प्रतियोगिता के दौरान हॉकी खिलाड़ियों के साथ मौजूद मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार एवं अन्य। |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ पर खेली जा रही स्वर्गीय श्रीमती शिव देवी स्मृति सेवन ए साइड प्राइज मनी हॉकी प्रतियोगिता में मंगलवार को खेले गए मैचों के बाद मानसी फाउंडेशन मुंबई, आगरा स्टेडियम और आर्मी पैरा-2 आगरा ने सेमीफाइनल में जगह बना ली।
आज के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार, डॉ. एके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैचों का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि बंटी यादव रहे।
दिन के पहले लीग मैच में मानसी फंडेशन मुंबई ने कृष्णा कॉलेज आगरा को 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। विजेता टीम के लिए अकबर ने दो, राजा ने तीन व कुलदीप ने एक गोल किया। कृष्णा कॉलेज की ओर से शहबाज ने तीन और सौरव ने एक गोल किया
दूसरे लीग मैच में आगरा स्टेडियम ने अलीगढ़ ग्रास हॉकी क्लब को 9-3 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आगरा स्टेडियम की ओर से मनीष ने चार, गुलफाम ने दो, विनय, फरमान और खलील ने एक-एक गोल किया। अलीगढ़ की ओर से संजय ने केवल एक गोल किया
आज के तीसरे लीग मैच में आर्मी पैरा-2 आगरा ने ओम क्लब को 18-02 हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। आर्मी आगरा की ओर से पप्पू ने सात, आज्ञा ने पांच, बिरजू ने चार, राजन ने दो गोल किए। वही ओम क्लब की ओर से अनुराग और अभिषेक ने एक-एक गोल किया।
निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, शाहिद अंसारी, अजय कुमार सिंह, मनीष द्विवेदी, रवि जायसवाल, गौरव रौतेला, मोना, संतोष, राजू सोहल तथा आशीष जैन रहे। इस अवसर पर मुख्य रूप से राजीव सोई, धर्मेंद्र बघेल, संजय नेहरू, खलील अब्बासी, महेश कुमार , पूर्व डीएसओ कौशलेंद्र पाल सिंह , फारुख शेख और के पी सिंह मौजूद रहे।

0 Comments