हॉकी आगरा में अनुभवी और
युवा लोगों को आगे लाया गया
| हॉकी आगरा के नए अध्यक्ष कमल चौधरी तथा अन्य पदाधिकारी। साथ हैं जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह यादव, आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नरेंद्र यादव, श्रीमती राकेश बेदी |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। शहर के समाजसेवी और बिल्डर कमल चौधरी हॉकी आगरा के नए अध्यक्ष होंगे। होटल पीएल पैलेस में एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक हुई, जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों के नाम की घोषणा की गई।
कमल चौधरी को राजेश मिश्रा की जगह नया अध्यक्ष बनाया गया है, जिन्होंने अपनी व्यस्तताओं के चलते अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।
संजय गौतम आगरा हॉकी के सचिव हैं। पीएल शर्मा और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान ओलंपियन जगबीर सिंह मुख्य संरक्षक, प्रीतपाल साहनी संरक्षक होंगे। प्रमोद गिरी, सोमदत्त दीक्षित, रीनेश मित्तल और प्रिया शर्मा उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।
वरिष्ठ पत्रकार संजय तिवारी एसोसिएशन में सह सचिव होंगे। इसके अलावा मीनाक्षी पोपली और शाहिद अंसारी भी सह सचिव बनाए गए हैं। संध्या पंडित कोषाध्यक्ष होंगी।
टेक्निकल इंचार्ज डॉ. जयशंकर यादव होंगे।अशोक यादव, अमिता द्विवेदी, ममता गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, अमीर उल्लाह खान, अमरजीत सिंह, गोपाल, गौरव रौतेला, फिरोज खान, प्रशांत शुक्ला, अमित सक्सेना और शाहिद अली कार्यकारिणी सदस्य बनाए गए हैं।
नवनियुक्त अध्यक्ष कमल चौधरी ने कहा कि नया पदभार उनके लिए नई जिम्मेदारी की तरह है। वह इसे अच्छी तरह से निभाने की कोशिश करेंगे। ज्यादा से ज्यादा टूर्नामेंट खेलने को मिलेंगे। खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जाएगी।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के समय जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि सिंह यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। आगरा कॉलेज के पूर्व प्राचार्य नरेंद्र यादव तथा विभिन्न खेल संगठनों में सक्रिय श्रीमती राकेश बेदी की मौजूदगी भी अहम रही।

0 Comments