स्टेडियम आगरा सेवन ए साइड हॉकी टूर्नामेंट का बना विजेता

 फाइनल मुकाबले में मानसी

 फाउंडेशन मुंबई को हराया

 विजेता आगरा स्टेडियम की टीम को परिष्कार प्रदान करती हुईं मुख्य अथिति असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी सुजाता सिंह लोधी। साथ हैं अन्य अथिति।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। स्टेडियम आगरा ने मानसी फाउंडेशन मुंबई को 7-3 से हराकर एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई स्वर्गीय श्रीमती शिव देवी स्मृति सेवन ए साइड प्राइज मनी हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता जीत ली है।
एकलव्य स्टेडियम के एस्ट्रो टर्फ पर खेले गए टूर्नामेंट के फाइनल में आज गुरुवार को आगरा स्टेडियम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने मानसी फाउंडेशन मुंबई को 7-3 से शिकस्त देकर ट्रॉफी और ₹11000 के नगद पुरस्कार पर कब्जा किया। स्टेडियम आगरा की ओर से मनीष ने तीन, विनय, फरमान, कुणाल और रोहित ने एक-एक गोल किया। दूसरी और मुंबई के और से अली ने एक और कुलदीप ने दो गोल किए।
 उपविजेता मुंबई फाउंडेशन की टीम पुरस्कार प्राप्त करते हुए.


विजेता टीम को 11 हजार रुपये कैश प्राइज, एक चमचमाती ट्रॉफी, उप विजेता को 7100 रुपये कैश तथा रनरअप ट्रॉफी प्रदान की गई। अनमोल को टूर्नामेंट का बेस्ट गोलकीपर, मनीष को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अनुराग को बेस्ट स्कोरर, कुणाल पाल को सर्वाधिक अनुशासित खिलाड़ी चुना गया। मुंबई की तरफ से अली को अगली पंक्ति का खिलाड़ी चुना गया। कुलदीप को टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर अवॉर्ड मिला।
मुख्य अतिथि असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी सुजाता सिंह लोधी ने पुरस्कार वितरित किए। विशिष्ट अतिथि डीआईओएस मनोज कुमार, किड्स कॉर्नर ग्रुप के डायरेक्टर मयंक भटनागर, उप निदेशक उद्यान कुशल कुमार, उप निदेशक युवा कल्याण आदित्य कुमार, डॉ. अनिल वशिष्ठ, जगदीप सिंह साहनी, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. हरी सिंह यादव और  राजेश गुप्ता आदि रहे। 
समापन के अवसर पर शंकर देव तिवारी, सतपाल सिंह जादौन, गजेंद्र चौधरी, पंकज कश्यप, रवि प्रकाश, सौरभ सिंह राजीव सोई अध्यक्ष आगरा मास्टर हॉकी, धर्मेंद्र बघेल, अमीन उल्ला खान, फारुख शेख, फिरोज खान खलील अब्बासी संजय नेहरू लक्ष्मण सिंह राजपूत राम लाल यादव भी मौजूद रहे।
निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, शाहिद अंसारी, शकील खान, अजय कुमार सिंह, मनीष द्विवेदी, रवि जायसवाल, गौरव रौतेला, मोना, संतोष  बड़थवाल, राजू सोहल तथा आशीष जैन शामिल रहे।
 समापन समारोह का संचालन केपी  सिंह यादव ने किया। आभार धर्मेंद्र सिंह राजपूत ने जताया।
 

Post a Comment

0 Comments