एमडी जैन स्कूल वार्षिक खेलकूद में आकाश, निखिल ने बैडमिंटन, अर्जन ने कैरम में जीत दर्ज की


 शतरंज और कैरम में खेलते प्रतिभागी 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। एमडी जैन इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज गुरुवार को कक्षा 11 और 12 के स्टूडेंट्स के लिए कई खेलों की स्पर्धाएं आयोजित हुईं। कल कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए खेल आयोजित हुए थे। बची हुई खेल स्पर्धाएं तथा पुरस्कार वितरण 31 दिसंबर को होगा।
इससे पूर्व कॉलेज के प्रधानाचार्य जीएल जैन ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर दिन के खेलों की शुरुआत की। इसके बाद एथलेटिक्स में 50 मीटर, 100 मीटर रेस हुई। इसके अलावा बास्केटबॉल, क्रिकेट, शतरंज, कैरम और बैडमिंटन के गेम आयोजित हुए। सभी प्रतियोगिताएं रीनेश मित्तल और संदीप परिहार के निर्देशन में अन्य शिक्षकों एवं छात्रों के माध्यम से संपन्न हुईं।

 विभिन्न स्पर्धाओं के विजेता

 100 मीटर फर्राटा दौड़ विजेता
कक्षा 11 हिंदी माध्यम- ओम शाह सिसोदिया प्रथम, शाहबाज द्वितीय,  शिवांश दुबे तृतीय
अंग्रेजी माध्यम - किसलय सिंह प्रथम, गौरव सैनी द्वितीय, किशन कुमार तृतीय।

कक्षा 12 हिंदी माध्यम - पुष्पेंद्र पचौरी प्रथम, सोनू शर्मा द्वितीय, रामू माहौर तृतीय
अंग्रेजी माध्यम- आशीष यादव प्रथम, आकाश त्यागी द्वितीय, आशीष सिंह जादौन तृतीय।

दौड़ 50 मीटर
कक्षा 11 अमित यादव प्रथम, भूपेंद्र द्वितीय, आशू यादव तृतीय।
कक्षा 12 हेमंत प्रथम, दीपक सिंह द्वितीय, अनमोल गुप्ता तृतीय।

 कैरम प्रतियोगिता
 कक्षा 11 और 12 संयुक्त रूप से
अर्जन जैन प्रथम, अनिकेत कुमार द्वितीय, कार्तिक वर्मा तृतीय।

 बैडमिंटन विजेता
कक्षा 12- आकाश त्यागी प्रथम, यश बाथम द्वितीय, कार्तिक वर्मा तृतीय।
कक्षा 11- निखिल सिकरवार प्रथम, ईशांत शाक्य द्वितीय, हिमांशु वार्ष्णेय तृतीय।


 बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दौरान एक संघर्षपूर्ण दृश्य।



सीनियर बास्केटबॉल विजेता
वर्धमान हाउस ने महावीर हाउस को हराकर जीता।

विशेष : क्रिकेट और शतरंज के फाइनल मुकाबले कल 31 दिसंबर को खेले जाएंगे और उसके बाद पुरस्कार वितरण समारोह होगा।

Post a Comment

0 Comments