| विश्वविद्यालय की चयनित ताइक्वांडो टीम के खिलाड़ी |
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय ताइक्वांडो बालक प्रतियोगिता कृष्णा एकेडमी बिचपुरी पर खेली गई। इसके आधार पर सीनियर ताइक्वांडो टीम का चयन किया गया
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विश्व विद्यालय के खेल कुल निदेशक बीडी शुक्ला, मन:कामेश्वर मंदिर के महंत योगेश पुरी ने किया।
प्रतियोगिता जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ. एमसी शर्मा और सचिव पंकज शर्मा के निर्देशन में हुई। प्रतियोगिता के निर्णायक मोहम्मद इरशाद खान, राजकुमार, देश दीपक कुलश्रेष्ठ, अभिषेक शर्मा, पवन कुमार यादव, नितिन बघेल, मयंक जैन, मनोज कुमार पाल, शिवम कुमार गुप्ता, रूपेश खिरवार, प्रदीप गौर, राजकुमार, लोकेंद्र, रविंद्र सत्येंद्र, मुकेश दिनकर, केशव आदि रहे।
प्रतियोगिता के आधार पर विश्वविद्यालय की सीनियर ताइक्वांडो टीम का चयन किया गया। चयनकर्ता डॉ. अमित रावत, डॉ. सत्यदेव पचौरी ने टीम की घोषणा की।
चयनित टीम
गौतम कुमार (कृष्णा कॉलेज), अमन गुप्ता (एनडी कॉलेज), विवेक अग्रवाल, प्रतीक भारद्वाज, दिनेश सिंह, अरविंद कुमार ( सभी छलेसर कैंपस), अभिमन्यु (देव कॉलेज) राजेंद्र मीना (कृष्णा एकेडमी )।

0 Comments