सतेंद्र के तूफानी शतक से जीत सिंह क्रिकेट एकेडमी की जीत

 टूंडला में राजस्थान इलेवन को

 136 रन के बड़े अंतर से हराया 


 मैन ऑफ द मैच सतेंद्र यादव 


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। टूंडला के रेलवे ग्राउंड पर खेले जा रहे श्री हरि शंकर दीक्षित मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आगरा की जीत सिंह ढिल्लन क्रिकेट एकेडमी ने राजस्थान इलेवन को 136 रन के बड़े अंतर से हरा दिया।
टॉस जीत सिंह क्रिकेट एकेडमी ने जीता और पहले बल्लेबाजी की। टीम ने अपने बल्लेबाजों के धुआंधार प्रदर्शन की बदौलत 25 ओवर में 255 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सतेंद्र यादव ने 52 गेंदों में 13 चौके और 4 छक्कों की मदद से शानदार शतक (102 रन ) बनाया।

सक्षम जैसवाल                   लक्ष्य 

इसके अलावा लक्ष्य ने 37 गेंद में 50 रन की बेहतरीन पारी खेली। सक्षम जैसवाल ने भी 17 गेंदों में महत्वपूर्ण 27 रन बनाए। राजस्थान इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए मीणा और कुलदीप ने तीन-तीन विकेट लिए। 
जवाब में विजई लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान इलेवन की टीम केवल 119 रन पर ही ढेर हो गई। टीम के लिए सतीश ने 21 रन और राम ने 15 रन बनाए। जीत सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से सक्षम ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। अमन को दो विकेट मिले। मैन ऑफ द मैच पुरस्कार सतेंद्र यादव को दिया गया।


Post a Comment

0 Comments