स्टेडियम आगरा और मानसी फाउंडेशन मुंबई फाइनल में

मैच से पूर्व अतिथियों के साथ स्टेडियम आगरा और ओम गार्डन क्लब की टीम ( फोटो न्यूज़ स्ट्रोक )।
 

सेवन ए साइड हॉकी का

फाइनल मैच होगा कल


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। स्टेडियम आगरा और मानसी फाउंडेशन मुंबई ने एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही स्वर्गीय श्रीमती शिव देवी स्मृति सेवन ए साइड प्राइज मनी हॉकी आमंत्रण प्रतियोगिता के फाइनल में जगह बना ली है। फाइनल मैच कल खेला जाएगा।
बुधवार को टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए।मुख्य अतिथि युवा एवं समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक आदित्य कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर सेमीफाइनल मैचों की शुरुआत कराई। आज के पहले सेमीफाइनल में स्टेडियम आगरा ने ओम गार्डन क्लब को 5-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। स्टेडियम की ओर से खलील ने दो, मनीष, रोहित और रवि ने एक-एक गोल किया। ओम गार्डन क्लब की ओर से कुणाल, अनुराग और अंकित ने एक-एक गोल किया। 
दूसरे सेमीफाइनल में मानसी फेडरेशन मुंबई ने आर्मी पैरा-2 आगरा को  टाई ब्रेकर में शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई।  चारों क्वार्टर तक सात-सात गोल दाग कर दोनों टीमें बराबर रहीं। इसके बाद शूटआउट का निर्णय लिया गया। इसमें आर्मी ने दो तथा मानसी ने चार गोल किए।

 आर्मी पैरा टू और मानसी फाउंडेशन के बीच मैच के दौरान शूटआउट का दृश्य..... देखें वीडियो 




निर्णायक मंडल में अमिताभ गौतम, शाहिद अंसारी, शकील खान, अजय कुमार सिंह, मनीष द्विवेदी, रवि जायसवाल, गौरव रौतेला, मोना, संतोष  बड़थवाल, राजू सोहल तथा आशीष जैन शामिल रहे।
 इस अवसर पर हॉकी आगरा के सचिव संजय गौतम,  मास्टर हॉकी आगरा के अध्यक्ष राजीव सोई, धर्मेंद्र बघेल,  शाहिद अंसारी, संजय नेहरू, खलील अब्बासी, महेश कुमार, पूर्व डीएसओ कौशलेंद्र पाल सिंह, फारुख शेख  मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments