ध्रुव जूरैल यूपी रणजी टीम में, मानिक को नहीं मिली जगह

 



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। आगरा के युवा क्रिकेटर ध्रुव जूरैल को उत्तर प्रदेश की रणजी टीम में शामिल किया गया है। आगरा क्रिकेट के लिए यह अच्छी खबर है लेकिन मानिक बेरी का चयन ना होना दूसरी ओर सभी को निराश कर गया।
विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जूरैल का चयन पहले से ही निश्चित समझा जा रहा था। जिज्ञासा मानिक बेरी को लेकर थी जो अंततः पूरी नहीं हुई।
रणजी और आईपीएल खिलाड़ी तजिंदर सिंह ने ध्रुव को बधाई दी लेकिन मानिक को लेकर  निराशा जाहिर की। ध्रुव जूरैल अंडर-19 भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं और वर्ल्ड कप भी खेल चुके हैं। ध्रुव एशिया कप के लिए भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान भी रहे। ध्रुव एक उम्दा विकेटकीपर होने के साथ-साथ मध्यम क्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं। ध्रुव अंडर-19 टीम के साथ पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, न्यूजीलैंड, जापान और जिंबाब्वे के खिलाफ खेल चुके हैं।
ध्रुव आगरा में स्प्रिंगडेल क्रिकेट एकेडमी सदर बाजार में, परविंदर यादव के प्रशिक्षु रहे हैं। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के लिए आज 24 सदस्य टीम की घोषणा की, ध्रुव जूरैल को शामिल किया गया है। कुलदीप यादव को टीम का कप्तान बनाया गया है जबकि करण शर्मा उपकप्तान होंगे।
ध्रुव और मानिक बेरी को इस साल मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए यूपी टीम में चुना गया था। ध्रुव के रणजी टीम में चुने जाने पर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष पूरन डावर, सचिव प्रकाश कौशल, पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर, परवेंद्र यादव, ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कोच प्रवेश भारद्वाज, सपन डे, कमेंटेटर नरेंद्र शर्मा, कमल चावला, रीनेश मित्तल, तपेश शर्मा,  विशाल पांडे, राजीव सोई, ख्वाजा निशात हुसैन, अंकेश वशिष्ठ, भरत यादव, वकार अहमद, शिखा झींगरन, प्रवीन शर्मा, शशि कांत उपाध्याय, धीरज शर्मा, अरुण इलाहाबादी, मोहम्मद सद्दीक, सुनयन  चतुर्वेदी, सुनील कुमार सिंह, संदीप परिहार, निखिल शर्मा आदि ने बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments