Image

यूपी में कोरोना हो रहा बेलगाम

आगरा में भी तेजी से बढ़

रही अब मरीजों की संख्या




न्यूज़ स्ट्रोक
लखनऊ/आगरा। यूपी में 24 घंटे में कोरोना के 14000 से ज्यादा केस आए हैं। प्रदेश में एक्टिव केस 71000 के पार पहुंच चुके हैं। कहना गलत नहीं होगा कि अब उत्तर प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की रफ्तार बेलगाम हो चुकी है और सभी 75 जिले कोरोना का शिकार हो चुके हैं। 
वहीं पूरे भारत में भी कोरोना संक्रमण  के मामलों में अब लगातार वद्धि दर्ज की जा रही है। देश भर में आज कोविड-19 के 2,47,417 नए मामले रिकॉर्ड किए गए हैं जबकि पिछले 24 घंटों के दौरान 380 मरीजों की मौत हो गई। मौत के नए आंकड़े सामने आने के बाद संक्रमण से मरने वालों की संख्या देश में 4,85,035 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि भारत में कोरोना वायरस के एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 11.17 लाख हो गई है। आज दर्ज हुए संक्रमण के मामले, बीते दिन (बुधवार) की तुलना में 27 प्रतिशत ज्यादा है।
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान 84,825 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।इसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या भारत में 3,47,15,361 हो गई है। आज 2.47 लाख नए मामले दर्ज हुए जबकि बुधवार को यह आंकड़ा 1,94,720 था। सिर्फ 24 घंटों में संक्रमण के मामलों में 52,697 केस की बढ़ोतरी देखी गई है।



 आगरा में भी हर दिन बढ़ रहा खतरा 
आगरा में हर पल खतरा बढ़ रहा है। यहां भी कोरोना की रफ्तार काफी तेज है। प्रशासन ने कोविड हॉस्पिटल की सूची जारी कर दी है, शहर में 15 अस्‍पतालों में कोविड का इलाज कराया जा सकता है। अधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि आज गुरुवार को 645 नये केस आये हैं। बुधवार को 652 नए केस आए थे। जिला अधिकारी के मुताबिक अब एक्टिव केसों की संख्या 2699 हो गई है। बीते  24 घंटों में 5090 सैंपल लिए गए थे, जिनमें 645 कोरोना मरीज पाए गए।





Post a Comment

0 Comments