Image

बसपा के मुरारी लाल गोयल और कांग्रेस के उपेंद्र सिंह ने खरीदे पर्चे

 उपेंद्र सिंह                  मुरारी लाल गोयल 

👉आगरा में पहले दिन 37 नामांकन पर्चे खरीदे गए दक्षिण में सर्वाधिक नौ

👉निर्दलीय हसनुराम अंबेडकर ने 94वीं बार चुनाव लड़ने को पर्चा खरीदा


 न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। यूपी विधानसभा चुनावों के प्रथम चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया आज मकर संक्रांति के दिन शुरू हो गई। तीन दर्जन से ज्यादा लोगों ने आज शुभ मुहूर्त मानकर नामांकन पत्र खरीदे। जिले की सभी नौ सीटों पर नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन 37 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई जबकि एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। 21 जनवरी तक कलक्ट्रेट में सुबह 11 से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
एक किन्नर राधिका बाई, हसनूराम अंबेडकरी, दो महिलाओं और 33 पुरुषों ने पर्चे लिए हैं। छावनी क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में किन्नर राधिका बाई ने पर्चा लिया है। जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार निर्वाचन क्षेत्र 88-आगरा दक्षिण में सर्वाधिक नौ नामांकन पत्र क्रय किये गये। पहली बार ऑनलाइन नामांकन पत्र भरा जा सकता है।
इसके अलावा निर्वाचन क्षेत्र 86-एत्मादपुर में पांच, 87-आगरा छावनी (अ.जा.) में तीन,  89-आगरा उत्तर में दो, 90-आगरा ग्रामीण (अ.जा.) में पांच, 91-फतेहपुर सीकरी में चार, 92-खेरागढ़ में पांच, 93-फतेहाबाद में दो एवं 94-बाह में दो उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र क्रय किये।
ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी उपेंद्र सिंह और बसपा प्रत्याशी किरण प्रभाकर केसरी, छावनी विस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी भारतेंद्रु अरुण, आगरा उत्तर विस क्षेत्र से मुरारी लाल गोयल, छावनी विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राधिका बाई, एत्मादपुर विस क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी सर्वेश बघेल, दक्षिण विस क्षेत्र से मोहम्मद अंसार सहित 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र खरीदा।
खेरागढ़ के नगला दूल्हे निवासी 75 साल के हसनुराम आंबेडकरी 94वीं बार निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए शुक्रवार को कलक्ट्रेट में पर्चा लेने पहुंचे। वह 93 बार चुनाव हार चुके हैं। इसके बावजूद उनमें चुनाव लड़ने का दमखम बचा है। 
जिला निर्वाचन अधिकारी प्रभु एन. सिंह ने 10 फरवरी को प्रस्तावित मतदान के लिए निर्धारित मतदेय स्थलों के भवनों को अधिग्रहित किया है।





Post a Comment

0 Comments