आगरा, 22मार्च । कॉस्मॉस क्रिकेट ग्राउंड, दयालबाग पर खेले जा रही पांचवीं ओल्ड बॉयज क्रिकेट चैंपियनशिप में मंगलवार को खेला गया मैच रेंजर्स की टीम ने डिफेंस क्लब को छह विकेट से हराकर जीता।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डिफेंस क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए। प्रणय छिब्बर ने 36 और उन्नी ने नाबाद 20 रन का योगदान दिया। रेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए संजय अग्रवाल ने तीन, मुदित गोयल व अमन अरोड़ा ने 2-2 विकेट लिए।
जबाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेंजर्स की टीम ने 18.1 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 129 रन बनाकर मैच जीत लिया। रेंजर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए मयंक सोंधी ने 62 व यश चोपरा ने 43 रन बनाये। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मयंक सोंधी को और डिफेंडर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रणय छिब्बर को फिरोज खान ने प्रदान किया। मैच के दौरान द्रवित शर्मा, राजीव जुरैल, मुन्ना सिकरवार और किताब सिंह आदि उपस्थित रहे।

0 Comments