न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 10 मई 2026। आगरा रोलर स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से रविवार सुबह इनर रिंग रोड, गुतला, शमसाबाद रोड पर “Run on Wheels 4.0 – The Great Skating Marathon” का आयोजन उत्साह और रोमांच के बीच संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में देशभर से पहुंचे करीब 800 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्केटर्स ने भाग लिया और अपनी शानदार स्केटिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया।
संघ के मुख्य संरक्षक रविकांत चौबे ने बताया कि प्रतियोगिता में 21 किमी, 11 किमी, 10 किमी, 5 किमी और 3 किमी फन रेस आयोजित की गई। सभी वर्गों में खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना का परिचय देते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विभिन्न वर्गों के विजेता
21 किमी इनलाइन बॉयज वर्ग
प्रथम – आयुष सिरोही (मेरठ)
द्वितीय – चेतन्य (आगरा)
तृतीय – शिवम चाहर (आगरा)
21 किमी इनलाइन गर्ल्स वर्ग
प्रथम – अर्पिता
द्वितीय – पलक सिंह (आगरा)
तृतीय – अंजली कपूर (आगरा)
11 किमी बॉयज वर्ग
प्रथम – दक्ष
द्वितीय – फ्राजन
तृतीय – लक्ष्य
11 किमी गर्ल्स वर्ग
प्रथम – निष्ठा
द्वितीय – नेत्रा (इटावा)
तृतीय – परीक्षा
5 किमी वर्ग
प्रथम – आकाशदीप
द्वितीय – काम्या
तृतीय – निवान
चतुर्थ – ईशल खान
विजेता खिलाड़ियों को भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पोनिया और एसएस पब्लिक स्कूल के निदेशक कुंवर शेखर भरत ने सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और अनुशासन के जरिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान महाराष्ट्र से आए पैरा स्केटर्स और उत्तर प्रदेश के पांच राष्ट्रीय खिलाड़ियों को विशेष सम्मान भी प्रदान किया गया।
इस अवसर पर डेकाथलन के जनरल मैनेजर प्रिंस राय, संघ अध्यक्ष कर्नल अजय सिंह चौहान, महासचिव मनोज शर्मा, वीरपाल सिंह, नितेश कुमार, यतेंद्र शर्मा, दीपक यादव, विष्णु शर्मा, सुचित्रा और नरेश भदौरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


0 Comments