न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 15 अप्रैल। जिला खो-खो संघ के तत्वावधान में सेंट कॉनरेड इंटर कॉलेज के मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता बालक एवं बालिका वर्ग में यूके स्पोट्र्स एकेडमी ने जीत ली है।
बालक वर्ग के फाइनल में यूके स्पोर्ट्स एकेडमी ने मांगलिक शिक्षा केंद्र को 13-8 से हराकर खिताब जीता। वहीं बालिका वर्ग में यूके स्पोर्ट्स एकेडमी की बालिकाओं ने एक रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में सेंट कॉनरेड को 10-9 से हराकर फाइनल जीता। सेंट कॉनरेड की टीम ने भी काफी बेहतरीन खेल दिखाया लेकिन टीम की खिलाड़ी अपने खेल को अंत में जीत की दहलीज तक नहीं पहुंचा सकीं।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार उपासना यादव, अनुष्का गुप्ता, अनन्या मित्तल, बालक वर्ग में मोहित यादव, दीपक राजपूत को दिया गया।
इससे पूर्व इस चैंपियनशिप का शुभारंभ आगरा मास्टर हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोई ने खिलाडयि़ों से परिचय प्राप्त कर किया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि सेंट कॉनरेड के प्रधानाचार्य फादर जोवकिम एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व अंतर खिलाड़ी रीनेश मित्तल ने खिलाडयि़ों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर राम लाल यादव, हरीश कुमार, अरविंद कौर, हरेंद्र प्रताप शर्मा हैप्पी, यमन दरलामी, धीरज कुमार, सौरभ वेताल थे।
आगरा कबड्डी और खो-खो संघ के सचिव शकील खान ने अतिथियों का स्वागत किया। कोषाध्यक्ष मनीष दिवाकर ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मैचों की लाइव कवरेज उमेश साहू ने की। निर्णायक गजेंद्र दिवाकर ऋषभ गौतम, कामिनी, मुकेश दिवाकर, हिमानी, राहुल, मधु, अमर, आनंद दुबे, सन्दीप रहे।

0 Comments