सिंधु एकता महिला मंच का धूमधाम से हुआ होली मिलन



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 मार्च । सिंधु एकता महिला मंच जयपुर हाउस महिला मंडल ने होली मिलन समारोह आयोजित किया। इसे महिलाओं ने पूरे उत्साह से एंजॉय किया।
मुख्य अतिथि प्रमुख समाज सेवी और काउंसलर सोनी त्रिपाठी, लघु फिल्मकार कमला देवी पुरस्नानी, विनी देवी करीरा, द्रोपदी बजाज और गीता देवी त्रिलोकानी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 
कार्यक्रम में न केवल रंग उत्सव मनाया गया अपितु सोनी त्रिपाठी ने महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी, उनसे बचाव के उपाय बताए। कशिश मदान ने जुंबा की एक्टिविटी कराई। सभी महिलाओं ने जुंबा डांस को खूब एंजॉय किया। कार्यक्रम की संयोजक रहीं कशिश बजाज, युविका गिडवानी, महक बुलचंदानी, हर्षिता ख़यानी और सीमा खत्री।
कार्यक्रम का संचालन रितु बाजवा, संध्या, कशिश तिलवानी, सानिया सीतलानी ने किया। इस अवसर पर भावना आवतानी, ममता कोरानी, कल्पना मीरचंदानी,  रेशमा वाधवानी, कविता राजवानी,हिना जैन, सपना हिंदुजा, किरण मूलचंदानी, व आशी होतचंदनी भी मौजूद रहीं।

Post a Comment

0 Comments