👉दुपट्टे से हाथ बांधकर युवक, युवती संग ट्रेन के आगे कूदे
तुषार चौहान
सैयां (आगरा ) 18 अप्रैल। सैंया क्षेत्र में एक दु:खद घटना हुई। प्रेमी युगल ने अपने हाथ बांधकर ट्रेन के आगे कूदकर एक साथ जान दे दी। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन परिवार और समाज के लोगों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। दरअसल यह प्रेमी युगल गांव के रिश्ते से भाई बहन लगते थे। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। परिजनों ने कार्रवाई से इंकार किया लेकिन पुलिस ने दोनों को पोस्टमार्टम कराया है।
घटना सैयां के तेहरा क्षेत्र के गांव लहचोरा के मजरा नगला गडुआ की है। चश्मदीदों ने बताया कि दोनों के हाथ बंधे हुए थे। आसपास ही दोनों की बॉडी पड़ी हुई थी। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक नगला गडुआ गांव के रहने वाले युवक के गांव की ही युवती से प्रेम संबंध थे। दोनों एक ही समाज से थे। रिश्ते में बहन भाई लगते थे। दोनों की शादी के लिए समाज और परिवार खिलाफ थे। लेकिन वह दोनों साथ जीना और मारना चाहते थे। जब साथ जी नहीं पाये तो दोनों मरने के लिए सोमवार सुबह आगरा-झांसी रेलवे ट्रेक पर आ गए । वहां ट्रेन के आगे कूदकर दोनों ने जान दे दी। दोनों की मौके पर ही मौत ही गई।
जानकारी के अनुसार दोनों के हाथ बांध रखे थे। युवती के दुपट्टे से हाथ बंधे हुए थे। मरते वक्त दोनों अलग होना नहीं चाहते थे। सूचना पर थाना सैयां की तेहरा पुलिस चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे। मामले में जांच पड़ताल की तो जानकारी मिली कि दोनों में प्रेम सम्बन्ध थे। परिवार और समाज उनकी शादी के खिलाफ था।
परिजनों के कार्रवाई से इनकार करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। इस घटना के बाद परिजनों का बुरा हाल हो रहा है।


0 Comments