न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 18 अप्रैल। मेघा मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एंड फिटनेस सेंटर विजय नगर कॉलोनी में सोमवार को आयोजित प्रथम ओपन कराटे कप मेघा मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एंड फिटनेस की टीम ने जीत लिया।
प्रतियोगिता का संचालन स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के महासचिव शिहान शरद कुमार ने किया। इसमें करीब 100 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। पहले स्थान पर मेघा मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एंड फिटनेस की टीम रही, दूसरे स्थान पर रही श्रेष्ठ अवतार की टीम और तीसरे स्थान पर सेंट क्लेयर्स क्लिेयर्स की टीम ने कब्जा किया।
एक ओपन चैलेंज फाइट भी रखी गई, इसमें विपिन ने पहला, चिराग ने दूसरा, दिव्यांशु ने तीसरा तथा यशवीर सिंह ने दूसरा कांस्य पदक प्राप्त किया। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के संरक्षक एड. डीजीसी राजेश कुलश्रेष्ठ, राजेंद्र कुमार शर्मा, स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ आगरा के टेक्निकल चेयरमैन शिहान माइकल ली, देव, अनूप, रोहित, सोनिया, राखी कपूर, रवि सिंह, श्रेष्ठ अवतार, साक्षी लवनिया, मनीष चौहान आदि मौजूद रहे।


0 Comments