बम-बम भोले का डमरू बाजे, शिवभक्त जोर से नाचे

- आगरा के सबसे बड़े बल्केश्वर मेले में शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से की गई पुष्प वर्ष, मेला अपने चरम पर 

-परिक्रमा को लगाने निकले हजारों की  संंख्या में भक्तजन, कल शुरू हुई परिक्रमा आज खत्म की 


न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 24 जुलाई। शिवप्रिय श्रावण माह में रविवार की शाम को नगर के चारों प्रमुख शिव मंदिरों की परिक्रमा लगाने हजारों शिवभक्त निकल पड़े। मंदिरों व परिक्रमा मार्ग पर शिव शंकर भोले नाथ, बम बम भोले, हर हर महादेव के जयकारों की गूंज से शहर भर में उत्सव का माहौल बना रहा।  शिवभक्तों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। आसमान में उड़ते हेलीकॉप्टर से पुष्पों की बारिश होते देख शिवभक्त उत्साह से भर गए।
गौरतलब है कि श्रावण मास के दूसरे सोमवार को बल्केश्वर का मेला लगता है। रविवार शाम से परिक्रमा शुरू हो जाती है। यह करीब 40 किलोमीटर की है, जिसे शिवभक्त नंगे पांव देते हैं। यह काफी प्राचीन परिक्रमा है। कहा जाता है कि यह मुगल शासन से पहले से शुरू हुई थी। रविवार शाम शुरू हुई परिक्रमा का समापन परिक्रमार्थी आज पूरा कर रहे हैं।
शिवभक्तों ने अपने घर के पास के शिवालय से परिक्रमा प्रारंभ की। इसके बाद शहर के चारों कोनों पर स्थित चार प्रसिद्ध मंदिरों में विराजमान बल्केश्वर महादेव, कैलाश महादेव, श्रीराजेश्वर महादेव प्रथ्वीनाथ महादेव का अभिषेक किया।
इससे पूर्व बल्केश्वर मेले का शुभांरभ किया गया। मेले का शुभारंभ होते ही हेलिकॉप्टर से बल्केश्वर पार्क में पुष्प वर्षा की गई। मेले का शुभारंभ विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधान परिषद सदस्य  विजय शिवहरे और मेला कमेटी की अध्यक्ष ममता शर्मा ने संयुक्त रूप से किया। 
 मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना कमला नगर प्रभारी विपिन गौतम, अन्य पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था संभाली , परिक्रमा मार्ग पर शिव भक्तों के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए। 
 इस अवसर पर भानू  महाजन महानगर अध्यक्ष भाजपा, राकेश गर्ग उपाध्यक्ष लघु उद्योग, भाजपा बल्केश्वर मंडल के अध्यक्ष ब्रजकिशोर अग्रवाल,  विमल गुप्ता पार्षद , अमित अग्रवाल 'ग्वाला' पार्षद,  डॉ. गिरधर शर्मा, हरिओम बाबा पार्षद, आदर्श नंदन गुप्त, ऋषि अग्रवाल, द्वारकानाथ गुंबर, प्रकाश चंद अग्रवाल, इंदर डावर, मंजीत सिंह, संजय श्रीवास्तव, नरेंद्र शाक्य , मनोज तोमर , संजय पोला भाई , सचिन वर्मा, सोनू मित्तल, चंदेश गर्ग, राजू गुप्ता, नीरज अग्रवाल,  अनु शर्मा एवं अन्य समाजसेवी मौजूद रहे और व्यवस्थाएं संभाले रहे।
आज सोमवार को मेला अपने चरम पर है। क्षेत्र में लगी सैकड़ों दुकानें, सैकड़ों झूले और रंग बिरंगी रोशनी मिली बनाने वाली शिव भक्तों और श्रद्धालुओं के आकर आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। आज देर रात तक मेला चलेगा।

डीएम और एसएसपी ने किया परिक्रमा मार्ग का भ्रमण
रविवार को परिक्रमा शुरू होने से पहले डीएम और एसएसपी ने परिक्रमा मार्ग का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान सुरक्षा-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। परिक्रमा शुरू होने से तीन घंटे पहले डीएम प्रभु नारायण सिंह और एसएसपी प्रभाकर चौधरी, ने पैदल भ्रमण किया। परिक्रमा मार्ग के आसपास सुरक्षा के इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए शिविरों का निरीक्षण भी किया। एडीएम सिटी, एसपी सिटी, एसपी ट्रैफिक भी उनके साथ रहे।

Post a Comment

0 Comments