खो-खो में बोस्टन, प्रिल्यूड और सेंट जेवियर स्कूल ने जीते मैच


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 31 अगस्त। जिला खो-खो संघ आगरा द्वारा जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल शमशाबाद रोड  पर आयोजित डिस्ट्रिक्ट खो-खो प्रतियोगिता के पहले दिन बालक और बालिका वर्ग में कई मुकाबले खेले गए। मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का शुभांरभ किया। वहीं बालिका वर्ग के मैचों का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि  समाजसेवी शीतल अग्रवाल ने बालिकाओं से परिचय प्राप्त कर किया।
महिला वर्ग के पहले मैच में बोस्टन पब्लिक स्कूल ने शांति विद्यापीठ को 3-1 से हराया। इसके अलावा यूके स्पोर्ट्स एकेडमी ने मांगलिक शिक्षा केंद्र को 3-1 से, सेंट जेवियर इंटरनेशनल स्कूल ने टीएसपीएस स्कूल को 15-1 से हराकर अगले दौर में जगह बनाई। 
पुरुष वर्ग में वीकेएस स्पोर्ट्स एकेडमी ने मांगलिक शिक्षा केंद्र की टीम को 13-5 से, प्रिल्यूड पब्लिक स्कूल ने डीयू स्पोर्ट्स एकेडमी को 26-4 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। मैचों के दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में अनिल यादव, आशुतोष दीक्षित, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष देवेंद्र चिल्लू और जिलाध्यक्ष राघवेंद्र मीनू, विनोद बंसल, अमित सिंह, गिरीश कुमार शर्मा शिवांग मौजूद रहे। 
आगरा डिस्ट्रिक्ट खो-खो के अध्यक्ष प्रथम दंडोतिया ने बताया कि संघ के सचिव शकील खान और आयोजन सचिव ऋषिपाल अवस्थी ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान नयन तिवारी, संदीप यादव, आनंद दुबे, जया पाल , राजकुमार, राहुल, रामलाल यादव, उपेंद्र कुशवाह आरती तेंगुरिया, वंदना दीक्षित की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।


Post a Comment

0 Comments