कागज व्यापार मंडल ने मनाया पेपर डे

 


न्यूज़ स्ट्रोक 
आगरा, 01 अगस्त। कमलानगर स्थित मधुबन सोसायटी पार्क में कागज व्यापार मंडल द्वारा फेडरेशन पेपर ट्रेडर्स एशोसियएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सोमवार को पेपर डे मनाया गया। पदाधिकारियों ने इस मौके पर पौधारोपण भी किया।
अध्यक्ष प्रदीप जैन ने कहा कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में फैली इस भ्रांति को दूर करना है कि सभी प्रकार के कागज़ बनाने के लिए पेड़ काटे जाते हैं। कुल उत्पादित कागज का 86 फीसदी भाग वेस्ट पेपर व भूसी से बनता है, सिर्फ 14 प्रतिशत लकड़ी की बॉम्बो से बनता है, उसमें भी जंगल की लकड़ी का प्रयोग नहीं किया जाता है। पेपर मिलों का अपना ट्री प्लांटेशन होता है, उसी लकड़ी का प्रयोग किया जाता है। 
कागज प्लास्टिक की जगह प्रयोग करने से वातावरण को भी प्रदूषित होने से रोकने में सहयोग करता है। कार्यक्रम में आगरा कागज व्यापार मंडल के सचिव विवेक जैन, कोषाध्यक्ष मोहित गर्ग, फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष राजीव अग्रवाल व विजय बंसल, सतीश अग्रवाल व मनोज जैन के साथ अन्य पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments