न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 01 अगस्त। मथुरा के श्री गिर्राज महाराज डिग्री कॉलेज में इंटर डिस्ट्रिक्ट कराटे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आगरा कराटे स्कूल के खिलाडिय़ों ने दो स्वर्ण पदक समेत सात पदक जीते।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सीओ सिटी अभिषेक तिवारी ने किया। प्रतियोगिता का आयोजन इंटरनेशनल शोतोकान स्पोर्ट्स एसोशिएशन मथुरा ने किया। आगरा कराटे स्कूल ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते हुए दो स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक जीते। इसमें दीपिका और काजल राजपूत ने स्वर्ण, काव्यांश गौतम, शिफा, जवाहर सिंह और कुशल ने रजत पदक जीते। पल्लवी राजपूत, मानवी और शगुन ने कांस्य पदक जीते। इस अवसर पर इंटरनेशनल शोतोकान स्पोर्ट्स एसोशिएशन मथुरा के सचिव अरिफ कुरैशी और अध्यक्ष सलमान मौजूद रहे।
इस टीम के कोच ब्रजेश निगम थे। पदक विजेता सभी खिलाड़ी सेंसई देवजीत घोष से प्रशिक्षण ले रहे हैं। पदक विजेता खिलाडिय़ों को निर्मल गोस्वामी, रूपेश अग्रवाल, शरद कुमार, मोहित वर्मा, नितिन सोलंकी, मनोज रावत, नूर मोहम्मद, शाहनबाज़, अर्जुन सिंह ने शुभकामनाएं दीं।
0 Comments