-समाजसेवी सोमा सिंह समेत अन्य लोगों का किया गया सम्मानित
न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 04 सितम्बर। कन्हैया कुंज कमला नगर में 13वें गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। रविवार को इस गणेश उत्सव में फिल्म थिएटर क्रिएशन ग्रुप द्वारा रचित कन्या भ्रूण हत्या कर आधारित "वो जन्म लेगी" नुक्कड़ नाटक की शानदार प्रस्तुति दी गई।
नाटक की प्रस्तुति इतनी शानदार रही कि वहां मौजूद हर शख्स भावविभोर हो गया। कुछ महिलाओं की आंखों से तो आंसू बह उठे।
संजय गुप्ता ने आरती की। सभी भक्तों का पटका पहनाकर सम्मान किया गया। क्षेत्र वासियों द्वारा विशेष रूप से भाजपा नेत्री और समाजसेवी चौधरी सोमा सिंह का स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। चौधरी सोमा सिंह ने सभी को शुभकामनाएं दीं एव धार्मिक आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर राजकुमार भदौरिया, उमेश शर्मा, दयाल दास, सुनील शर्मा, अनिल जैन, उमाशंकर मिश्र, तुषार, मयूर, दीपक जैन सहित बहुत से गणमान्य जन मौजूद रहे।


0 Comments