Image

सोलह श्रृंगार कर महिलाएं आईं और किया डांडिया



न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 15 सितम्बर। नवरात्रि के उपलक्ष्य में गुुरुवार को फ्रेंड्स फॉरएवर ग्रुप द्वारा फतेहाबाद रोड स्थित होटल नील क्लार्क इन में डांडिया का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मां शक्ति की भक्ति में सराबोर होकर सबने खूब डांडिया किया और मस्ती की। सोनी त्रिपाठी ने बताया कि हम हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी डांडिया का आयोजन कर रहे हैं और समय-समय पर अपनी संस्कृति सबके साथ मिलकर संजोए रखना चाहते हैं। युविका गिदवाणी ने बताया कि सभी महिलाएं सोलह श्रृंगार कर कार्यक्रम में पहुंचीं। सभी महिलाओं ने कई गेम खेले। कोरियोग्राफर दीप्ति खन्ना ने डांडिया महारास के लिए महिलाओं को तैयार किया।  मिसेज डांडिया क्वीन सीमा खत्री रहीं। सेकंड रनरअप दीपिका आहूजा रहीं। वहीं 10 महिलाओं को बेस्ट डांडिया नृत्य के लिए उपहार भी दिए गए। कार्यक्रम में सोनी त्रिपाठी, युविका गिदवाणी, सीमा खत्री, दीपिकाआहूजा, रायना, प्रिया, गुंजन, श्वेता, प्रियंका, संगीता, अनीता सोनी, कविता रजवानी, अंजू कुंद्रा,  सांची, हिना जैन, गीतिका सचदेवा, पारुल, सेला, निशा चौधरी, ईशा सूरी, अवनी त्रिपाठी, ललिता मिस्त्री आदि महिलाएं उपस्थित रहीं।

Post a Comment

0 Comments