न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 02 अक्टूबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय आगरा के तत्वावधान में 'गांधी जयन्ती' के अवसर पर आज सुबह पुरुष ओपन वर्ग 5 किलोमीटर और महिला ओपन वर्ग में 3 किलोमीटर वॉक रेस का आयोजन किया गया। इसमें पुरुष वर्ग में सत्यनारायण (23.42 मिनट ) और महिला वर्ग में पूजा (22.19 मिनट ) ने सबसे कम समय में रेस पूरी कर जीत दर्ज की।
एकलव्य स्टेडियम से शुरू हुई वॉक रेस का शुभारम्भ क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुनील चन्द्र जोशी ने हरी झंडी दिखाकर किया। महात्मा गांधी की फोटो पर मार्ल्यापण कर पुष्प अर्पित किये गये। वॉक रेस के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार सहायक आबकारी आयुक्त धर्मेन्द्र नरायन, मुख्य प्रबंधक एसबीआई विजय बलानी ने वितरित किए।
सहायक आबकारी आयुक्त ने युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए खिलाड़ियों को शपथ दिलाई।
इस अवसर क्रीडा अधिकारी सविता श्रीवास्तव, मास्टर हॉकी के अध्यक्ष राजीव सोई, शकील खान, सचिव जिला कबडडी संघ, योगेश कुमार, सागर उपाध्याय, शशि प्रभा, मुकेश अग्रवाल, पुष्पेन्द्र सिंह, आदि उपस्थित रहे।
यह रहे विजेता
बालक वर्ग (05 कि.मी.)
1. सत्यनारायन 2. भरत राजपूत 3. कार्तिक कुलश्रेष्ठ 4. हनी चाहर 5. जॉय कुमार 6. सुरजीत यादव।
बालिका वर्ग (03 कि.मी.)
1. कु. पूजा, 2. सजना 3. रेशमा 4. हिमांशी 5. आध्या 6. डॉली।
0 Comments