सबसे ज्यादा राजस्व देने के बावजूद व्यापारियों का उत्पीड़न जारी-कंछल



-महासम्मेलन में सैकड़ों व्यापारियों ने भरी हुंकार, सरकार के सामने रखीं अपनी मांग 
-उप मुख्यमंत्री ने वर्चुअली शामिल होकर व्यापारियों की समस्याओं का निदान कराने का दिलाया भरोसा 

न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 08 फरवरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला आगरा की ओर से बुधवार को व्यापारी महासम्मलेन और सम्मान समारोह का आयोजन होटल जेपी पैलेस में किया गया। इसमें उत्तर प्रदेश के दस जिलों से सैकड़ों की संख्या में व्यापारियों ने हुंकार भरते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। 
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक व्यापारियों से वर्चुअली रूप से जुड़े। उन्होंने व्यापारियों की समस्याओ का निदान कराने का भरोसा दिलाया साथ ही सरकार व्यापारी हित में कार्य कर रही है ये विश्वास जताया। सम्मलेन का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल, लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, मुख्य संरक्षक नितिन गोयल, जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष शमसाबाद अश्वनीकान्त गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोयल, जिला प्रभारी राकेश गोयन, अमेन्द्र जैन, दिनेश अग्रवाल और कार्यक्रम समन्वयक मनीष अग्रवाल ने दीप प्रवज्जलित कर किया। सोलह हज़ार इकाइयों के माध्यम से कार्यरत संगठन के पचास वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती समारोह के तहत व्यापारी सम्मलेन का आयोजन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि आज के समय में देश का व्यापारी सबसे ज्यादा राजस्व देने के बाद भी सबसे ज्यादा उत्पीडऩ का शिकार होता है। व्यापारी अधिकारियों की छापेमारी कार्यवाही से भयभीत है। उप्र लगभग 78 प्रतिशत का राजस्व यूपी को देता है। जीएसटी में पंजीकृत व्यापारी की सामान्य मृत्यु पर 10 लाख रुपये की सहायता दी जाये। 
लघु उद्योग निगम लिमिटेड के उपाध्यक्ष राकेश गर्ग ने कहा कि भारत सोने कि चिडिय़ा कहा जाने वाला देश था। लम्बे समय से व्यापारी के शब्दों पर व्यापार होता आया है। भारत का वो पुराना वैभव व्यापार और व्यापारियों से ही प्राप्त होगा। व्यापारी का स्वभाव सदैव देने वाला है। 
संरक्षक नितिन गोयल ने कहा कि डिजिटलाइजेशन से व्यापारी को मजबूती आयी है परन्तु आज भी बहुत से व्यापारी अपडेट नहीं है। बांट-माप के नवीनीकरण की व्यवस्था ऑनलाइन की जाये।  
इन्हें मिला व्यापार रत्न सम्मान 
अश्वनीकान्त गुप्ता, संतोष सिंह चौहान, वीके वर्मा, नीरज सिंघल, सचिन गोयल, डॉ. सुदेश कुमार साहू, मोहन त्रिलोकानी, स्पर्श जैन, अतुल बंसल, नरेश चंद्र अग्रवाल, रानू गुप्ता, रविकांत शर्मा, विवेक पोरवाल सहित 36  व्यापारियों को विशेष योगदान के लिए व्यापार रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। 
इनको मिला व्यापार शिरोमणि सम्मान 
विजय वीर सिंह, मनीष सिंघल, मुकेश वर्मा, जितेंद्र जोशी, प्रेम नारायण सिंघल, ताज महोम्मद उस्मानी, अशोक सिंघल, सर्वेश जैन, विवेक बंसल, नीरज शर्मा, विकास जैन, मोहित कालरा सहित 86 व्यापारियों को व्यापार शिरोमणि सम्मान से विशेष योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments