न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 30 अगस्त। माध्यमिक विद्यालयों की मंडलीय तैराकी प्रतियोगिता बालक और बालिका, दोनों वर्गों में आगरा ने जीत ली है। मथुरा की टीम उपविजेता रही। आगरा की तैराक अधन्या ने पांच गोल्ड मेडल जीतकर मंडल में अपना वर्चस्व बनाया।
एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली गई इस प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमोद कुमार भारती और जनपदीय क्रीड़ा सचिव रीनेश मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। अंकों के आधार पर बालक वर्ग में आगरा 101 अंक के साथ विजेता रहा। मथुरा 74 अंक के साथ उपविजेता बना। वहीं बालिका वर्ग में आगरा 25 अंक प्राप्त कर विजेता रहा जबकि 16 अंक के साथ मथुरा उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण हरपाल सिंह चाहर और मण्डलीय क्रीडा सचिव अनिल कुमार ने किया। इस अवसर पर संजय नेहरू, उपमा सिंह, पंकज कुमार, विजेन्द्र सोलंकी, सौरभ गुप्ता, मनमोहन सिंह चाहर, पूनम राठौर, राम प्रकाश यादव, मनीष उपाध्याय, कुलदीप सिह, दीपक भदौरिया, रचना चौधरी आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका राजेश गुप्ता, रवि प्रकाश, केपी सिंह यादव, सौरभ सिंह भदौरिया ने निभाई। संचालन केपी सिंह और विजेन्द्र सिंह ने किया।
0 Comments