न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा, 21 अगस्त। आपसी अहम, प्रॉपर्टी के विवाद ने शहर के कई घरानों को बर्बाद किया है। जो कल तक अर्श पर थे, आपसी विवादों में फंसकर फर्श पर आ गए। इसके बाद भी सबक नहीं लिया जा रहा। अब साहित्य प्रकाशन के मालिकान भी उसी राह पर हैं।
पिछले दिनों मामला थाने पहुंचा था। यहां संजय बंसल ने पहुंचकर अपने भाई राजीव बंसल और भाभी मेघा बंसल पर जानलेवा हमले का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि प्रॉपर्टी हथियाने के लिए उन पर हमला किया गया है और पुलिस कोई सुनवाई नहीं कर रही ।
इस मामले में अब मेघा बंसल और राजीव बंसल सामने आए हैं और संजय बंसल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि ऊपर की मंजिल पर उनका दफ्तर है। उसकी सीडिया बार- बार काट दी जाती है। अवरोध खड़े किए जाते हैं, ताकि वे अपने दफ्तर में न जा सकें। उनका कहना है कि साहित्य भवन पब्लिशर एंड डिस्ट्रीब्यूटर लि. में राजीव बंसल और संजय बंसल बराबर केसांझीदार हैं। फर्म के संयुक्त खाते से कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है। संजय बंसल पूरी फर्म को हड़पना चाहते हैं। वे परिवार की संपत्तियों को पहले खुर्द-बुर्द करवा चुके हैं। सीड़ियों पर अवरोध पैदा करने का विरोध किया तो धक्का-मुक्की और अश्लील हरकतें की गई। मेघा बंसल के अनुसार 1090 पर उन्होंने कॉल भी किया था। वुमन हेल्पलाइन से उसे 112 पर ट्रांसफर किया, जहां से मेरे पास मैसेज भी आया। वह खुद को चोटिल दिखाकर 307 का मुकदमा दर्ज कराना चाहते हैं।
मेघा बंसल ने कहा कि संजय बंसल ने पारीवारिक मामले को आपराधिक षड़यंत्र की तरह प्रयोग किया। इससे पूर्व में भी कई पैतृक संपत्ति को संजय बंसल हमारे ऊपर दबाव बनाकर 25 फीसदी दामों में बेच चुके हैं।
राजीव और मरगहा बंसल ने सवाल उठाए हैं कि 17 अगस्त को प्रेस वार्ता के दौरान जब संजय बंसल के चेहरे पर कोई चोट का निशान नहीं था तो अब वह चेहरे पर चोट का आरोप कैसे लगा रहे हैं। उनका आरोप है कि पूर्व में भी संजय बंसल व उनकी पत्नी रूपा बंसल ने मेरे पति राजीव बंसल पर रेप का आरोप (2020 नवम्बर) लगाया था, जिसमें पुलिस ने जांच कर एफआर लगाई थी। पीड़ित हम हैं। हर रोज हमारे ऑफिस का रास्ता अवरोध कर दिया जाता है। सीढ़िया काट दी जाती हैं। और पीड़ित खुद संजय बंसल ही बन जाते हैं। हमारी सामाजित प्रतिष्ठा को खराब कर हम पर कम कीमत में प्रापर्टी बेचने का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
संजय बंसल ने सबसे छोटे भाई अमित बंसल (अमेरिका में निवास कर रहे हैं) के हिस्से में आई पैतृक संपत्ति 34 लाजपत कुंज पर भी कब्जा किया हुआ है। जिसके कारण अमित बंसल ने भी ऑफिस वाली बिल्डिंग पर मुकदमा किया हुआ है। संजय बंसल ने इसी बिल्डिंग में अमित बंसल के ग्राउंड फ्लोर के हिस्से में कब्जा कर लिया है। संजय बंसल ने इसी बिल्डिंग में अमित बंसल के ग्राउंड फ्लोर के हिस्से में कब्जा कर लिया है।
0 Comments