डीसीएए की अनुकरणीय पहल, महिला क्रिकेटर्स को दी गयी जीती धनराशि


न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 09 जनवरी। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा (डीसीएए) ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए आगरा (डीसीएए) की महिला क्रिकेट टीमों द्वारा हाल ही में जीते गए टूर्नामेंट्स में मिली पुरस्कार राशि को खिलाड़ियों में बांट दिया है।
डीसीएए के सचिव प्रकाश कौशल ने बताया कि आगरा महिला क्रिकेट टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हाल ही में 31-31 हजार तथा 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि जीती थी। इस पर सचिव ने एक नई पहल करते हुए इस पुरस्कार राशि में अपनी ओर से भी राशि मिलाकर टीमों में शामिल रहीं खिलाड़ियों को उनके प्रदर्शन के अनुपात में वितरित कर दिया। प्रकाश कौशल ने बताया कि खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करना उनका लक्ष्य है ताकि आगरा की खिलाड़ी आगे भी शानदार प्रदर्शन करें और आगे तक जाएं। टीम कोच को भी पुरस्कार राशि में शेयर दिया गया है।

Post a Comment

0 Comments