हाफ मैराथन के प्रोमो में कोहरे की चादर को चीरते हुए दौड़े 500 से अधिक धावक




🏃आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा आयोजित आप मैराथन के पहले प्रोमो में 6 से 74 वर्ष के लोगों ने उत्साह पूर्वक लिया भाग

न्यूज स्ट्रोक
आगरा, 14 जनवरी। हाथों में तिरंगा लिए कोहरे की धुंध को चीरते हुए दौड़ते सैकड़ों धावक। उत्साहवर्धन के लिए ढोल नगाड़ों का संगीत। कुछ ऐसा ही नजारा था आज खेलगांव में, जहां आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन द्वारा तीन मार्च को ताजनगरी में पहली बार आयोजित होने जा रही हाफ मैराथन के  पांच किमी के फर्स्ट प्रोमो का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के भाव से अधिक मन में कटऑफ टाइम (एक घंटा) के अन्दर दौड़ को पूरा करने की इच्छा नजर आई धावकों में।



कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर व हरी झंडी दिखाकर मुख्य अतिथि एडिशनल कमिश्नर केशव कुमार चौधरी व विशिष्ठ अतिथि एसएन मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ. प्रशान्त गुप्ता ने किया। पांच किमी की दौड़ खेलगांव से प्रारम्भ होकर पोहिया घाट होते हुए पुन: खेलगांव आकर समाप्त हुई। दौड़ में आगरा जिले के विभिन्न वर्गों के (डॉक्टर, व्यवसायी, समाजसेवी आदि) लोगों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। 
सबसे कम उम्र 6 वर्ष की सम्यक जैन, सात वर्ष के देवांग सारस्वत और सबसे अधिक उम्र के धावकों में हृदय रोगी होने के बावजूद 62 वर्ष के गोविन्द प्रसाद शर्मा, 70 वर्ष के राजेश मित्तल ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। महिलाओं में सर्वाधिक उम्र की दयालबाग निवासी व योगा एक्सपर्ट 74 वर्ष की सरोज ने पांच किमी की दौड़ को पूरा किया।
यह रहे अव्वल 
डॉक्टर्स में प्रथम अनुराग टंडन व डॉ. रजनी पचौरी, सामान्य वर्ग में शमशाबाद के 21 वर्षीय गौरी व बल्केश्वर की 18 वर्षीय संजना राजौरिया रहीं। 
सभी विजेता धावकों व अतिथियों का स्वागत आगरा स्पोर्ट्स फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. विकास मित्तल, डॉ. संजय गुप्ता, डॉ. एनएस लोधी ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से डॉ. संजय गुप्ता, महेश सारस्वत, दीपक नेगी एवं संदीप ढल,चारू कपूर, डॉ. रचना,  डॉ. माला, सपना आदि के अलावा गोपाल, प्रमोद कटारा, परमजीत, इशु, तरुण सारस्वत, डॉ. आलोक मित्तल, डॉ. अरविन्द यादव आदि का विशेष सहयोग रहा। 
दौड़ से पहले योगा कर किया वार्मअप


आगरा। हाथ मैराथन के 5 किमी के फर्स्ट प्रोमो में दौड़ से पहले सभी धावकों ने आधा घंटा योगा कर वर्म अप किया। दीपक नेगी, आरती मल्होत्रा व दुर्गेश ने वार्मअप कराया। योगा एक्सपर्ट कल्पना ने कई आसन करवाए। फर्स्ट प्रोमो के लिए 478 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। परन्तु भाग लेने 500 से अधिक लोग पहुंचे।    
28 जनवरी को होगा दूसरा प्रोमो
इस 21 किमी की हॉफ मैराथन का दूसरा प्रोमो 28 जनवरी को एकलव्य स्टेडियम से प्रारम्भ होगा। दूसरा प्रोमो 10 किमी का होगा, जिसका कटऑफ टाइम दो घंटा रहेगा। जिसमें एक हजार से अधिक धावकों के दौड़ने की उम्मीद है। तीसरा प्रोमो फरवरी माह में वैलेंटाइंस थीम पर आयोजित किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments