अंडर-14 मैच में ताज क्रिकेट एकेडमी ने चाहर एकेडमी पर 45 रन से शानदार जीत दर्ज की

राहुल राजपूत और सुमित

वशिष्ठ की शानदार पारियां


ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के राहुल राजपूत को मैन ऑफ द मैच प्रदान करते समाजसेवी प्रेम बिहारी ( गुड्डू भाई )।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। सूरजभान क्रिकेट स्टेडियम रोहता पर खेले जा रहे श्रीमती निर्मला देवी मेमोरियल अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज सोमवार को ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने जीडी गोयनका चाहर क्रिकेट एकेडमी को 45 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
 टॉस ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी ने जीता और 40 ओवर के इस मैच में 194 रन बनाए। टीम के लिए राहुल राजपूत ने 77 और सुमित वशिष्ठ ने 43 रन की शानदार पारियां खेली। द्रोण दुबे ने 22 और आतिश जादौन ने 15 रन का योगदान दिया। चाहर क्रिकेट एकेडमी की ओर से राजा ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा नमन, अनुज वर्मा, अमित वार्ष्णेय और अभिज्ञान विक्रम सिंह ने एक-एक विकेट लिया।
 जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी चाहर क्रिकेट एकेडमी की टीम 149 रन पर आउट हो गई। ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी की ओर से आतिश जादौन और मोहित ने दो-दो विकेट लिए। नमन और धीरज को एक-एक विकेट मिला। राहुल राजपूत को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार समाजसेवी प्रेम बिहारी ( गुड्डू भाई ) ने प्रदान किया।
 इस अवसर पर निखिल शर्मा, धर्मेंद्र वशिष्ठ, ताज स्पोर्ट्स क्रिकेट एकेडमी के कोच प्रवेश भारद्वाज, हरीश तोमर आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments