चंद्र प्रकाश सोनी सिंधी सेंट्रल पंचायत के निर्विरोध अध्यक्ष बने

परमानंद महामंत्री और जयराम

 अतवानी कोषाध्यक्ष चुने गये 

 सिंधी सेंट्रल पंचायत के आज चुने गए नए पदाधिकारी।


न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। चंद्र प्रकाश सोनी सिंधी सेंट्रल पंचायत के नए अध्यक्ष होंगे। आज सोमवार को संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें एक महामंत्री और एक कोषाध्यक्ष के अलावा पांच उपाध्यक्ष चुने गए।
मीडिया प्रभारी मेघराज दियालानी ने बताया कि चुनाव कमला नगर स्थित एफ-42 सिंधु भवन पर आयोजित बैठक में संपन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया चुनाव अधिकारी जगदीश कुकरेजा,  नरेश देवनानी, नन्द लाल आयलनि की देखरेख में हुई। किसी भी पद के लिए वोटिंग की नौबत नहीं आई। सभी पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।
परमानन्द अतवानी महामंत्री और जयराम होतचंदानी कोषाध्यक्ष चुने गये। पांच उपाध्यक्ष पदों पर घनश्याम दास  देवनानी, दौलत खूबनानी, सुशील  नोतनानी, अशोक कोडवानी और भजन लाल प्रधान चुने गए। मेघराज दियालानी को मीडिया प्रभारी के पद पर बरकरार रखा गया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गागन  दास  रमानी ने की। इस अवसर पर अमृत  माखीजा, जय प्रकाश  केशवानी, रोचि राम  नागरानी,  राज कोठरी, अशोक  चावला, जगदीश डोडानी और अशोक पारवानी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

1 Comments