न्यूज़ स्ट्रोक
आगरा। राजस्थान के सीकर जिले में 5 जनवरी से ऑल इंडिया एक्सीलेंस टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में आगरा क्रिकेट एकेडमी की महिला एवं पुरुष, दोनों टीमें भाग लेंगी।
पुरुष वर्ग का टूर्नामेंट ओपन है और महिलाओं का अंडर-19 वर्ग में। पुरुष वर्ग का टूर्नामेंट 5 जनवरी से खेला जाएगा जबकि महिलाओं का फरवरी में।
दोनों ही वर्ग के लिए आगरा क्रिकेट एकेडमी टीम का चयन 2 और 3 जनवरी को ट्रायल के माध्यम से किया जाएगा। ट्रायल ओबरा फील्ड फतेहाबाद रोड आगरा ( ताज नगरी ) पर दोपहर 12:00 बजे से होंगे। पुरुष वर्ग की टीम 8 जनवरी को सीकर के लिए रवाना होगी। चयनित खिलाड़ियों को नि:शुल्क सुविधाएं दी जाएंगी।
मोहम्मद कासिम ने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी पुरुष वर्ग में समीर खान से मोबाइल नंबर 6350180551 पर और गर्ल्स शालिनी सिंह से मोबाइल नंबर 790 5913 838 पर संपर्क करें।

0 Comments